भोजपुरी स्टार खेसारीलाल के कार्यक्रम में न पहुंचने पर नेपाल में बवाल, तोड़फोड़ व आगजनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिहार 19 जनवरी 2022। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का नेपाल में एक कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन वह इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इससे गुस्साए लोगों ने वहां बवाल मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल में तोड़फोड़ शुरू हो गई। खेसारीलाल का सुबह से इंतजार कर रही जनता इतना आगबबूला हो गई कि उसने स्टेज तक तोड़ दिया और मौजूद गाड़ियों में आग लगा दी। 

दरअसल, नेपाल के सुनसरी जिले के बुर्ज ताल में बुर्ज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन खेसारीलाल यादव का कार्यक्रम रखा गया था। उनके कार्यक्रम का व्यापक प्रचार भी हुआ था। ऐसे में उनके कार्यक्रम को देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुटने लगी थी। हालांकि, जब खेसारीलाल यादव कार्यक्रम में नहीं आए और इस बात का पता जैसे ही लोगों को चला, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुर्सियां तोड़ दी गईं। इसमें से कई लोगों ने गाड़ियों में भी आग लगा दी। 

कोविड प्रोटोकॉल के कारण नहीं पहुंचे थे खेसारीलाल 
खेसारीलाल यादव इस कार्यक्रम के लिए नेपाल पहुंच चुके थे, वे कार्यक्रम स्थल के लिए भी रवाना होने वाले थे। हालांकि, भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने खेसारीलाल को कार्यक्रम में जाने से रोक दिया।  पुलिस ने उन्हें विराटनगर के एक होटल में ठहरने को कहा, जिससे वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। 

Leave a Reply

Next Post

बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की अनदेखी तस्वीर, लोग बोले- पीठ पर आपका नाम किसने लिखा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 19 जनवरी 2022। बोनी कपूर ने मंगलवार को श्रीदेवी की एक तस्वीर पोस्ट करके उनके फैन्स को इमोशनल कर दिया। बोनी ने श्रीदेवी की 2012 की तस्वीर शेयर की। लोगों ने इस पर कॉमेंट्स किए हैं। किसी ने उन्हें रूप की रानी तो किसी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक