बॉलीवुड में उभरा फैशन मॉडल आर्य

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 फरवरी 2022। ज़िंदगी में तपिश कितनी भी हो, कभी हताश मत होना। क्योंकि धूप कितनी भी तेज़ हो, समुंदर सूखा नहीं करते। अभिनेता व मॉडल आर्य का जीवन भी समुंदर की तरह कभी ना सूखने वाला और गतिमान रहा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी हताश नहीं हुए। चार साल पहले एक्टर बनने के लिए पानीपत के एक छोटे से गांव से मुंबई में कदम रखा था। 20 दिन तक कुली का काम किया। पुलिस वाले की प्रताड़ना झेलनी पड़ी लेकिन संघर्ष से पीछे नहीं हटे। आर्य कहते हैं कि तभी अचानक धर्मपाल नाम का व्यक्ति उनकी लाइफ में आया, जो एक तरह से मेरे लिए दूसरा जन्म था। वो अभिनेता संजय दत्त के यहां कुक थे। उन्होंने मेरी हिम्मत बढ़ाते पूरा साथ दिया। इंडस्ट्री से मेरी पहचान करवाई। मुझे ऑडीशन में जाने के लिए रोजाना 100 रुपये देते थे। मैंने कुछ धारावाहिक और प्रिंटशूट किये। कोलकाता की एक लड़की ने हेल्प की और मुझे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट दिलवाती रही।     इस बीच हरियाणा भी वापस आया और यहां हरियाणा राइस ब्रांड शुरू किया, जिसने मुझे आर्थिक मज़बूती दी। मेरे ब्रांड का राइस लैंथ वाला और बिना मिक्सिंग का है इसलिए पसंद किया जाने लगा, लेकिन मैंने बॉलीवुड से खुद को अलग नहीं किया। फैशन और हेल्थ से जुड़ी तीन मैगज़ीन्स को कवर कर रहा हूँ। फैशन डे क्लोथिंग कंपनी भी है मेरी। दो प्रोजेक्ट भी हाथ में हैं। संघर्ष करने वालों से कहना चाहता हूँ कि यूं ही नहीं जीता कछुआ खरगोश से, उसकी चाल धीमी थी लेकिन वो लगातार चलता रहा। लगातार चलोगे तो सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

चार भारतीय खिलाड़ियों को बीसीसीआइ ने कहा, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम में नहीं किया जाएगा शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 फरववरी 2022। भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए चार खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने का फैसला नहीं किया है। इन चार खिलाड़ियों में अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, इशांत शर्मा और […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार