पूर्व राष्ट्रपति ने दी जेलेंस्की को मारने की धमकी, क्रेमलिन पर हमले के बाद बड़ा कदम उठा सकता है रूस

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मई 2023। रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमले के बाद रूस बेहद नाराज है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव तो यूक्रेन से इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की धमकी दे डाली है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और व्लादिमीर पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि आज के आतंकी हमले के बाद हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है और अब जेलेंस्की को मारना ही पड़ेगा। बता दें कि मेदवेदेव यूक्रेन युद्ध के बाद से ही यूक्रेनी नेतृत्व के खिलाफ काफी कड़ी बयानबाजी कर रहे हैं। 

रूस ने कीव पर लगाए आरोप
बता दें कि रूस ने बुधवार को आरोप लगाया था कि यूक्रेन ने व्लादिमीर पुतिन के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया है। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि यूक्रेन ने रूस के आरोपों से इंकार किया है और कहा है कि मॉस्को ने ही इस हमले की साजिश रची है। 

क्रेमलिन पर हमले के बाद रूस ने बयान जारी कर कहा कि आज रात कीव की सरकार ने रूसी फेडरेशन के राष्ट्रपति के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया है। दो ड्रोन्स ने क्रेमलिन को निशाना बनाकर हमला किया। हालांकि डिवाइस को निष्क्रिय कर दिया गया। रूस ने आरोप लगाया कि इस हमले के निशाने पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन थे।

रूस कर सकता है बड़ा हमला
नाटो ने कहा है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस समुद्र के नीचे स्थित केबल को नष्ट कर सकता है। हमले की आशंका को देखते हुए नाटो ने समुद्र के नीचे स्थित केबल की सुरक्षा बढ़ा दी है। दरअसल इन केबल्स के जरिए पश्चिमी देशों को तेल-गैस की जरूरी सप्लाई होती है। ऐसे में रूस अगर समुद्र के नीचे स्थित इन केबल्स को निशाना बनाता है तो इससे पश्चिमी देशों में जन-जीवन बाधित हो सकता है।  

Leave a Reply

Next Post

यूएन में सुरक्षा परिषद की व्यवस्था पर भारत ने फिर उठाए सवाल, कहा- ऐसे दुनिया में शांति नहीं आ सकती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 मई 2023। भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान सुरक्षा परिषद की व्यवस्था पर सवाल उठाए और इसमें बदलाव की मांग की। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि सुरक्षा परिषद के पांच […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं