वनडे में 12 दोहरे शतक में से सात भारतीयों के नाम, मैक्सवेल के नाम डबल सेंचुरी का अनूठा रिकॉर्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 अगस्त 2025। वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाना किसी बल्लेबाज के करियर का सबसे बड़ा मुकाम माना जाता है। अब तक इस फॉर्मेट में कुल 12 बार बल्लेबाजों ने डबल सेंचुरी बनाई है, और इसमें से सात बार भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा किया है। यह टीम इंडिया की बल्लेबाजी ताकत का बड़ा सबूत है। हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल दोहरे शतक का भी अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं। आज ही के दिन 2012 में मैक्सवेल ने अपना पहला वनडे खेला था और 13 साल बाद वह दोहरे शतक के मामले में एक बेहतरीन रिकॉर्ड के मालिक हैं।

सचिन ने लगाया था पहला दोहरा शतक

इस ऐतिहासिक सिलसिले की शुरुआत 2010 में सचिन तेंदुलकर ने की थी, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाकर वनडे में पहला दोहरा शतक जड़ा। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा लगातार बढ़ता गया। वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने तो इतिहास ही बदल दिया। रोहित के नाम तीन-तीन दोहरे शतक हैं, जिनमें 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 264 रनों की पारी अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। 

हिटमैन के नाम तीन दोहरे शतक

इसके अलावा हिटमैन ने 2013 में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 209 रन और 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन बनाए थे। भारतीय बैटिंग के नए सितारे भी इस लिस्ट में शामिल हुए। ईशान किशन ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन ठोके, जबकि शुभमन गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर डबल सेंचुरी क्लब में एंट्री की।

गेल और गुप्टिल भी लिस्ट में शामिल

अगर विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (215 रन vs जिम्बाब्वे) और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (237* vs वेस्टइंडीज) ने भी इस क्लब में जगह बनाई। पाकिस्तान के फखर जमां ने 2018 में 210* रन बनाए और हाल ही में श्रीलंका के पाथुम निसंका ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ 210* रन बनाकर इस खास रिकॉर्ड के क्लब में शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

चौंकाने वाला खुलासा: गुरुग्राम बना भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित वाला शहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 अगस्त 2025। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। लोकसभा में प्रस्तुत किए गए एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम साल 2024-25 में भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। यहाँ कुल 156 दिन […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए