‘विक्रम वेधा’ में गैंग्स्टर का रोल करेंगे ऋतिक रोशन , सैफ अली बनेंगे पुलिस अफसर

indiareporterlive
शेयर करे

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की हर फिल्म का फैंस बेसब्री के साथ इंतज़ार करते हैं। ऐसे में एक बार फिर फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन ने साउथ की एक सुपरहिट फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए हां कह दिया है और फिल्म में ऋतिक रोशन एक विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। 

खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन ने साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) के लिए हामी भर दी है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में ऋतिक ‘वेधा’ यानी एक गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देंगे। एक्टर ने अपने किरदार की तैयारियां भी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म के लिए ऋतिक को अपनी बॉडी पर खास काम करना होगा। ऐसे में फैंस के लिए एक खास सरप्रााइज़ हो सकता है। 

वैसे इस फिल्म को ज्यादा बड़ा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि इसमें एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को भी कास्ट किया गया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में सैफ एक पुलिसवाले के किरदार में नज़र आ सकते हैं। वहीं इस फिल्म का डायरेक्शन पुश्कर और गायत्री द्वारा किया जा रहा है जिन्होंने ओरिजनल विक्रम वेधा को भी डायरेक्ट किया है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस साल के आखिर तक इसकी शूटिंग शुरू की जा सकती है। 

ऋतिक के अपकमिंग प्रोजेक्टस की बात करें तो उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनने वाली है। दोनों फिल्म फाइटर में एक साथ नजर आएंगे। वहीं फाइटर के अलावा ऋतिक, मधु मंटेना की रामायण और वॉर के सीक्वल को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। इतना ही नहीं जल्द ही वे अपने पिता राकेश रोशन संग कृष 3 की भी शूटिंग शुरू करते भी नज़र आएंगे। ऐसे में दर्शकों को कम समय में ऋतिक की कई सारी फिल्में देखने को मिलने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

ममता के तीखे तेवर: कहा- बांग्लादेश जाकर बंगाल पर भाषण दे रहे पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) 27 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ममता ने कहा कि राज्य में चुनाव हो रहा है और पीएम बांग्लादेश में […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग