चमोली में भूस्खलन के बाद चट्टानों की चपेट में आने से 2 पर्यटकों की मौत, हैदराबाद के थे रहने वाले

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चमोली 06 जुलाई 2024। उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो पर्यटकों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच चटवापीपल के पास हुई। पुलिस ने बताया कि निर्मल शाही (36) और सत्य नारायण (50) मोटरसाइकिल पर सवार होकर हिमालय मंदिर से लौट रहे थे, तभी पहाड़ी से लुढ़कते पत्थरों की चपेट में आ गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके शव भूस्खलन के मलबे से बाहर निकाल लिए गए हैं। पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है, जिनमें गौचर और रुद्रप्रयाग के बीच कामेड़ा, पीपलकोटी के पास भनीर पानी, टंगणी के पास पागलनाला, जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच पिनोला और हनुमानचट्टी से आगे कंचनगंगा शामिल हैं। 

रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी सड़कों को साफ करने में व्यस्त हैं। भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी अवरुद्ध है। एहतियात के तौर पर शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए।

भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी 
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों के लिए “भारी से बहुत भारी वर्षा” का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को इस अवधि के दौरान जल निकायों के पास न जाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार, असमान पर पहुंचे टमाटर और आलू-प्याज के भाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 जुलाई 2024। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। राजधानी में रिटेल मार्केट में टमाटर 100 रुपए किलो और आलू 40 व प्याज 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, टमाटर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां