चीन के करीब असम के जंगलों में भारतीय सशस्त्र बलों ने दिखाई ताकत, सीमा पर गरजेंगे सुखोई

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

डिब्रूगढ़/उत्तरी लखीमपुर 21 मई 2025। भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार को असम के लखीमपुर जिले के दुलुंग रिजर्व वन में बहुआयामी युद्ध अभ्यास शुरू किया। अगस्त तक चलने वाले इस युद्ध अभ्यास में सेना ने बमबारी की और रॉकेट दागे। जल्द ही भारतीय वायुसेना के विमान भी सीमा पर गरजेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास जंगल की दुलुंग मुख रेंज को 20 मई से 31 अगस्त तक भारतीय सेना की बमबारी, रॉकेट लॉन्चिंग और शूटिंग अभ्यास के लिए सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि अभ्यास में विभिन्न विस्फोटक कौशल और हवाई मारक क्षमता का परीक्षण शामिल होगा।

अधिकारी ने कहा, यह डुलुंग में पूर्ण स्पेक्ट्रम रॉकेट और हवाई बमबारी अभ्यास का पहला उदाहरण है। चीन के निकट इस क्षेत्र में सैन्य गतिविधि का विस्तार रणनीतिक रूप से संवेदनशील पूर्वोत्तर सीमांत क्षेत्र में मजबूत सुरक्षा स्थिति का संकेत है। जिला प्रशासन और वन विभाग ने इस अवधि के दौरान लोगों के जंगल में प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिला अधिकारी ने कहा, हमने स्थानीय लोगों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने और जान-माल को नुकसान या चोट से बचाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। दुलुंग मुख भारतीय वायु सेना के हवाई अभ्यास के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला क्षेत्र है, जो असम के पड़ोसी सोनितपुर जिले के तेजपुर एयर बेस से शुरू होता है।
 
सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान भी दिखाएंगे दम
युद्ध अभ्यास के दौरान सुखोई-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों का दम भी दिखेगा। वायु सेना के लड़ाकू विमान अभयास के दौरान भारतीय वायु सेना बेस से यहां आते हैं और अपने नियमित अभ्यास के बाद वापस लौटते हैं।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक-तमिलनाडु में आठ लोगों की मौत, दो दिन की बारिश में जन-जीवन अस्तव्यस्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बंगलूरू/मदुरै 21 मई 2025। कर्नाटक और तमिलनाडु में पिछले दो दिनों में बारिश कहकर बनकर बरसी है। बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इसमें बंगलूरू में हुई तीन मौतें भी शामिल हैं। […]

You May Like

सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार....|....मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन: ईरान की मुस्लिमों से अपील-"दुश्मन सैनिकों की जानकारी दो...सही जगह करेंगे हमला"....|....'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ....|....गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया