हंगामेदार रहा मॉनसून सत्र का पहला दिन, भाजपा ने की सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 10 जुलाई 2023। आज से बिहार विधानमंडल मॉनसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, इसके चलते बिहार विधान सभा के बाहर भाजपा (BJP) विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी के विधायक विधानसभा के मुख्य गेट पर जमा हो गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं।

“बिहार सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खेल रही है”
बता दें कि एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के एकलौते विधायक अख्तरुल ईमान ने भी बिहार में लागू डोमेसाइल नीति को लेकर प्रदर्शन किया। अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खेल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में अफसरशाही चरम पर है। 

Leave a Reply

Next Post

बारिश से मची तबाही: प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से ली जानकारी; राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 जुलाई 2023। पूरे देश में मॉनसून सक्रिय हो गया है। इस दौरान भारी बारिश के कारण जहां देश के पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड तो वहीं मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस