उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा में किया शबरी मार्ट का शुभारंभ

indiareporterlive
शेयर करे

मंत्री ने समूह की महिलाओं को दी शुभकामना व बधाई  

किफायती दर पर मिलेंगे सामान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आज ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत शक्ति महिला ग्राम संगठन रामाराम द्वारा सुकमा में शुरू की गई शबरी मार्ट का शुभारंभ फीता काटकर किया। शबरी मार्ट जिला मुख्यालय में कलेक्टर निवास के पास खोला गया है। इस अवसर पर मंत्री कवासी लखमा ने समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं और बधाई दी। मंत्री ने समूह की महिलाओं से आत्मीय बातचीत की और मार्ट में उत्पादों का अवलोकन किया।

महिलाओं को जोड़ा जा रहा है आर्थिक गतिविधियों से- श्री लखमा

शबरी मार्ट के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। बिहान योजनांतर्गत जिले के अंदरूनी ग्रामीण महिलाओं का समूह बनवा कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोडा जा रहा है। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। इसी कड़ी में आज शबरी मार्ट का शुभारंभ किया गया है। कलेक्टर चन्दन कुमार ने कहा कि समूह की महिलायें न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि ग्रामीण आदिवासी महिलाओं में भी सामाजिक बदलाव आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए छोटी-छोटी वित्तीय मदद देने से स्वसहायता समूह काफी कारगार साबित हो रहे हैं।

किफायती दर में मिलेंगे सामान

महिला समूह की महिलाओं ने बताया कि शबरी मार्ट में हमारे द्वारा तैयार किये गये विभिन्न उत्पाद जैसे शबरी मेडिमिक्स साबुन, शबरी इमली चस्का, शबरी मेडिमिक्स चारकोल साबुन, शबरी लेमन साबुन, शबरी रोज साबुन, शबरी पियर्स साबुन, शबरी मिर्च पाउडर, शबरी हल्दी पाउडर, शबरी धनिया पाउडर, शबरी फिनाईल, सेनेटरी पेड, दोना पत्तल, अंडा सहित जरूरत के विभिन्न वस्तुओं का विक्रय किफायती दर पर किया जायेगा। महिलाओं ने बताया कि पहले तैयार किये गये उत्पादों का विक्रय सरकारी कार्यालयों एवं हाट-बाजारों में किया जाता था। इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए ग्राहकों को एक स्थायी स्थान देने के लिए दुकान प्रारंभ किया गया है। वस्तुओं के आर्डर हेतु मोबाईल नम्बर 700461458 और 7067395016 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

इस समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत सुकमा के अध्यक्ष हरीश कवासी ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सुकमा के उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, जनपद पंचायत सुकमा के अध्यक्ष श्रीमती आयती कलमू, नगर पालिका सुकमा के अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, जिला व जनपद पंचायत के सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शबरी मार्ट की तारीफ करते हुये समूह की महिलाओं की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कुमार कंवर के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित महिला समूहों के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से मिली सफलता गंभीर कुपोषित माया हुई सामान्य, फिर से खुशहाल हुआ बचपन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 9 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के चलते गंभीर कुपोषित माया अब सामान्य श्रेणी में आ गई है। अब उसका बचपन खुशहाल हो गया है।तखतपुर विकासखंड के ग्राम बांधा में रहने वाले मेलरूराम गोड़ की तीन वर्ष की पुत्री माया गोड़ एक वर्ष पहले […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम