महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एलान, अब स्वतंत्रवीर गौरव दिवस के तौर पर मनाया जाएगा सावरकर का जन्मदिन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के जन्मदिन के अवसर पर स्वतंत्र वीर गौरव दिवस मनाने का फैसला किया है। वीडी सावरकर के जन्मदिन पर स्वतंत्रवीर गौरव दिवस मनाने का प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने रखा था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि सावरकर के जन्मदिन को स्वतंत्रवीर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उनके विचारों को फैलाने और प्रचारित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। 

राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव स्वीकर करने के बाद सीएम ऑफिस से एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में कहा गया- “स्वतंत्र वीर सावरकर के जन्मदिन (28 मई ) को ‘स्वातंत्र्यवीर गौरव दिन’ के तौर पर मनाया जाने वाला है। देश की स्वतंत्रता के लिए सावरकर का योगदान बेहद अहम है।  उनके विचारों के प्रचार और प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजित किया जाएगा।”

सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को नासिक के बाघपुर में हुआ था। उनके देश की आजादी में दिए गए योगदानों पर उनका आभार जताने के लिए राज्य सरकार ने उनके जन्मदिन पर स्वतंत्रवीर गौरव दिवस मनाने का फैसला किया है। 

Leave a Reply

Next Post

'जो जमीन पर गए नहीं वो रिपोर्ट पेश कर रहे', भारत में मुस्लिमों की स्थिति पर सीतारमण का दो टूक जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 11 अप्रैल 2023। अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में स्थित अमेरिकी थिंक टैंक पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स (पीआईआईई) में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की नकारात्मक पश्चिमी ‘धारणा’ का करारा जवाब दिया। यहां वह भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन और विकास पर चर्चा कर रही […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां