गुरुग्राम में अपराध और सुरक्षा पर 2 दिवसीय G20 बैठक की मेजबानी करेगा गृह मंत्रालय

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुरुग्राम 04 जुलाई 2023। केंद्रीय गृह मंत्रालय 13-14 जुलाई को हरियाणा के गुरुग्राम में ‘नॉन फंजिबल टोकन (NFT), कृत्रिम मेधा (AI) और मेटावर्स के युग में अपराध और सुरक्षा पर जी-20 सम्मेलन’ की मेजबानी करेगा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दो-दिवसीय कार्यक्रम केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की साझेदारी में आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, इंटरपोल और यूएनओडीसी इस कार्यक्रम के आयोजन भागीदार हैं। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मंत्रालय 13-14 जुलाई को ‘एनएफटी, एआई और मेटावर्स के युग में अपराध और सुरक्षा पर जी20 सम्मेलन’ की मेजबानी करेगा। यह उत्पन्न हो रही चुनौतियों पर ध्यान देने के लिए जी-20 देशों, नौ विशेष आमंत्रित देशों और दुनिया भर के संबंधित क्षेत्र विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा।”  

Leave a Reply

Next Post

शराब घोटाले के किंगपिन हैं केजरीवाल...धीरे-धीरे हथकड़ी आ रही है पास: भाजपा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जुलाई 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘रीजऩल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) परियोजना के निर्माण के लिए धन देने में असमर्थता जताने को लेकर दिल्ली सरकार को फटकार लगाए जाने और आबाकरी नीति घोटाला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ओर […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग