विराट कोहली के साथ विवाद पर बोले गौतम गंभीर- मुझे लगता है कि नवीन उल हक सही थे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जून 2023। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र (2021-23) के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की। वहीं, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस दौरान विराट कोहली के साथ हुई बहस पर खुलकर बात की। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स मैच के बाद लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ गए थे। आईपीएल 2023 इस टूर्नामेंट के सबसे रोमांटक सीजन में से एक था। इस सीजन आखिरी सप्ताह तक सभी 10 टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई थीं। हालांकि, अंत में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बनाई। फाइनल मैच गुजरात और चेन्नई के बीच हुआ। चेन्नई ने यह मैच अपने नाम किया और रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर मुंबई की बराबरी की।

इस टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच में विराट कोहली काफी आक्रामक नजर आ रहे थे। मैच के दौरान वह लखनऊ के लिए खेल रहे अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक से भिड़ गए थे। मैच के बाद भी इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कहा-सुनी हुई। इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच भी तीखी बहस हुई। 

गौतम गंभीर ने इस बहस के बारे में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि मैच के दौरान उन्होंने महसूस किया कि नवीन उल हक ने कोई गलती नहीं की है। इसी वजह से वह विराट कोहली से भिड़ गए। लखनऊ के मेंटर ने कहा कि कई लोगों ने उन पर टीआरपी के लिए इंटरव्यू देने के आरोप लगाए, लेकिन इन चीजों को बार-बार याद करने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ दो खिलाड़ियों के बीच हुई बहस थी। अगर यह बाहर हुआ होता, तो आप इसे एक कहते लड़ाई, यह सिर्फ दो व्यक्ति थे जो अपनी टीम के लिए यह मैच जीतना चाहते थे। गंभीर ने आगे कहा “अगर मुझे लगता है कि नवीन उल हक ने कुछ गलत नहीं किया है तो यह मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं उनके साथ खड़ा रहूं। अगर मेरी टीम का साथी गलत है, तो मैं उसके साथ कभी नहीं खड़ा होऊंगा।”

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर गंभीर ने कहा “एमएस धोनी और विराट कोहली के साथ मेरा रिश्ता एक समान है। विराट या धोनी से मेरी लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है; यह सिर्फ मैच के बारे में है। वे भी जीतना चाहते हैं और मैं भी जीतना चाहता हूं। इसे मैदान में रहना चाहिए। मैं हर उस खिलाड़ी का सम्मान करता हूं, जिसके साथ मैं खेला और जो भारत के लिए खेला।”

गौतम गंभीर ने विराट कोहली के साथ भारत के लिए कई मैच खेले हैं और दोनों ने मिलकर देश को कई मैच भी जिताए हैं। एक मुकाबले में दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे और भारत को जीत दिलाई थी। इस मैच में गौतम गंभीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपना अवॉर्ड विराट कोहली को दे दिया था।

Leave a Reply

Next Post

"आई लव यू" के सिर्फ एक सीन के लिए, पूरे 14 घंटे तक पानी में रही रकुल प्रीत सिंह

शेयर करे अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 12 जून 2023। अपनी आने वाली फिल्म आई लव यू के लिए, रकुल प्रीत सिंह को  फिल्म के एक दृश्य के लिए 2 मिनट 30 सेकंड के लिए पानी के अंदर रहने की आवश्यकता थी और उस दृश्य के लिए अभिनेत्री ने जो […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर