कड़ाके की ठंड से कांपी दिल्ली, आज के लिए यलो अलर्ट; कोहरे के कारण देरी से चल रहीं 23 ट्रेनें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2023। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को साल के आखिरी दिन शीतलहर की एक और सुबह का सामना करना पड़ा। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर देखने को मिल रहा है। यहां तापमान में गिरावट लगातार दर्ज की जा रही है। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोहरे का असर रेलवे और हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेल और हवाई सेवाओं में देरी के वजह से यात्रियों को रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आईएमडी ने कहा है कि जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में पारा और गिर जाएगा, राष्ट्रीय राजधानी में सफदरजंग वेधशाला में तापमान 10 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

शनिवार को 30 ट्रेनें और 100 के करीब हवाई उड़ानों पर कोहरे का असर पड़ा। इसमें 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। सोमवार तक पारा गिरेगा, इसके बाद तापमान में बढ़त की उम्मीद है। 

नरेला रहा सबसे ठंडा
शनिवार को दिल्ली का नरेला सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लोधी रोड और रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सबसे कम 11 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Next Post

तीन और सैन्य जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करेगा उत्तर कोरिया, किम जोंग की चाहत दक्षिण कोरिया पर कब्जा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्योंगयांग 31 दिसंबर 2023। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अगले साल तीन और सैन्य जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। कोरियाई न्यूज एजेंसी केसीएनए के हवाले से यह खबर सामने आई है। बीते महीने ही उत्तर कोरिया ने सफलतापूर्वक अपनी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल