बिलासपुर और सरगुजा में भी लॉकडाउन की घोषणा, राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 97 लोगों की मौत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 11 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर दिन पर दिन खतरनाक होती जा रही है। इसे देखते हुए रविवार को बिलासपुर और सरगुजा जिले में भी लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। सरगुजा में 13 अप्रैल सुबह 6 बजे से 23 अप्रैल तक जबकि बिलासपुर में 14 से 21 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

कलेक्टर ने इस दौरान बिलासपुर जिले की सभी सीमाओं को सील करने का आदेश दिया है। इस दौरान सिर्फ मेडिकल दुकान को संचालित करने की इजाजत होगी। पेट्रोल पंपों से भी शासकीय कार्यों , इमंरजेंसी ड्यूटी, परीक्षार्थियों, आवश्यक सेवाओं और मीडियाकर्मियों को आई कार्ड दिखाने पर ही पेट्रोल मिलेगा। 28 जिलों वाले छत्तीसगढ़ के अब 14 जिलों में अलग-अलग समय के लिए लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है।

राज्य में शनिवार को 14098 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार एक दिन में इतने ज्यादा संक्रमितों की पहचान हुई है। पिछले 24 घंटे में 97 लोगों की मौत हुई। मौत के मामले में भी एक दिन में इतने लोगों ने जान गंवाई है। राज्य में एक्टिव केस यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। दूसरी लहर में राज्य में अब एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 85 हजार के पार पहुंच गया है।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल चुनाव: हिंसा की घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय बलों की 71 अतिरिक्त कंपनियां तैनात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अप्रैल 2021। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा की हालिया घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय बलों की 71 अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग