‘खाद्य कीमतों में बार-बार बढ़ोत्तरी अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम’ शशिकांत दास बोले- इन्हें सीमित करना आवश्यक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अगस्त 2023। टमाटार-प्याज सहित अन्य खाद्य उत्पाद अपनी कीमतों के कारण सुर्खियों में बने हैं। इसपर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शशिकांत दास का कहना है कि खाद्य कीमतों में बार-बार बढ़ोत्तरी अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम है। ऐसे झटकों को सीमित करना आवश्यक है। इसके लिए हमें उपाय करना चाहिए।

जुलाई से सब्जियों की कीमतों में आया बदलाव
ललित दोषी स्मृति पर व्याख्यान देते हुए दास ने कहा कि सब्जियों की कीमतों में आने वाले झटके कुछ समय के लिए होते हैं। मौद्रिक नीति मौजूदा झटकों को पहले दौर के प्रभाव को कम करने का इंतजार कर सकती है। खाद्य कीमतों में बार-बार आने वाले झटके अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। आरबीआई इसको लेकर सतर्क है। उन्होंने बताया कि जुलाई में टमाटर सहित सब्जियों की कीमतों में सुधार दिख रहा है। प्याज के लिए उन्होंने सक्रिय आपूर्ति प्रबंधन का स्वागत किया।

मौसम के कारण सब्जियों के दामों में बदलाव
गवर्नर का कहना है कि 21 अगस्त तक बारिश औसत से सात प्रतिशत कम थी।  खाद्य कीमतों में बढ़ोत्तरी का मुख्य कारण अचनाक मौसम में बदलाव और अल नीनो रहा। भारत संपूर्ण विश्व के लिए एक विकास इंजन के रूप में खड़ा है। इसे अधिक समय तक स्थिर रखने के लिए कृषि, प्रौद्योगिकी, जनसांख्यिकी, विनिर्माण, सेवाओं और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Next Post

'गदर 2' के बजट को लेकर निर्देशक अनिल शर्मा का बड़ा खुलासा, बोले- लोगों ने सोचा कि...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 24 अगस्त 2023। अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ इन दिनों कहर ढा रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की तूफानी पारी जारी है। यह फिल्म 400 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। ‘गदर 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की दूसरी हिंदी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ