हिमाचल में सफेद आफत: बर्फबारी से 259 सड़कें और 477 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, लाहौल में दो जगह हिमस्खलन, दुश्वारियां बढ़ीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला 03 फरवरी 2022। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच ऊंचाई वाले भागों में रात से बर्फबारी व निचले भागों में बारिश हो रही है। प्रदेश के लाहौल-स्पीति, कुल्लू ,किन्नौर, शिमला, सोलन, मंडी, सिरमौर, चंबा व कांगड़ा जिले के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी का दौर जारी है। शिमला, कुफरी, नारकंडा, चायल ने भी बर्फ के सफेद चादर ओढ़ ली है। जलोड़ी दर्रा से लेकर रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, सोलंगनाला, अटल टनल के साउथ व नोर्थ पोर्टल, मनाली सहित पूरी लाहौल घाटी में एक से तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। 

दारचा में रात को दो जगह हिमस्खलन हुआ है। जबकि लाहौल और पांगी-किलाड़ का कुल्लू-मनाली से संपर्क कट गया है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की ओर से गुरुवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में तीन एनएच व एक स्टेट हाईवे समेत 259 सड़कें यातायात के लिए ठप हैं। शाम तक बंद सड़कों की संख्या और बढ़ेगी। इसके साथ ही 477 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। वहीं, 37 पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं। सबसे ज्यादा सड़कें लाहौल-स्पीति, शिमला और कुल्लू जिले में बंद हैं। प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। बर्फबारी वाले इलाकों में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।  शिमला, कुफरी, देहा, नारकंडा और खड़ापत्थर में भारी बर्फबारी से ऊपरी शिमला के लिए यातायात ठप है।्र

शिमला में भी वाहनों की आवाजाही बंद बाधित है। लक्कड़ बाजार मार्ग सुबह ही बंद हो गया था। बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की आवाजाही ठप होने से लोग पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचे। पुराना बस अड्डा पर लोग बसों का इंतजार करते रहे। शहर के सर्कुलर रोड पर बर्फबारी से जाम लग गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सात फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 0.4, कल्पा -2.0, केलांग -4.8, सुंदरनगर 6.5, भुंतर 5.2, धर्मशाला 5.4, ऊना 7.4, नाहन 8.1, पालमपुर 5.0, सोलन 3.7, मनाली 0.2, कांगड़ा 8.6, मंडी 8.4, बिलासपुर 5.0, हमीरपुर 6.8, चंबा 7.3, डलहौजी -1.3, कुफरी -2.0, जुब्बड़हट्टी 4.4 और पांवटा साहिब में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

उतराखंड चुनाव 2022: महिलाओं के लिए कांग्रेस लाई 51 घोषणाओं का शगुन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देहरादून 03 फरवरी 2022। प्रदेश की आधी आबादी-राज्य विकास में पूरी भागीदारी के वचन के साथ कांग्रेस ने महिलाओं को 51 घोषणाओं का शगुन दिया है। इसमें महिलाओं को नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण जैसे भारी-भरकम वादे के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा […]

You May Like

बांग्लादेश में हिंदू नेता की बेरहमी से हत्या, भारत ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....|....सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई कार, चार की मौत और महिला समेत दो घायल, जिला अस्पताल रेफर....|....ताइवान पर ड्रैगन की दोहरी रणनीति, ADIZ में घुसे 14 चीनी विमान; जवाब में ताइपे की कड़ी नजरबंदी....|....महबूबा ने भाजपा पर साधा निशाना: कहा- 'कब्रें खोदना बंद करें; मुगलों के वंशज हम में नहीं रजवाड़ों में मिलेंगे'....|....'दुनिया की शीर्ष सैन्य शक्ति बनेगा भारत', राजनाथ बोले- 2029 तक तीन लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य....|....भारत में स्थापित होगा इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का मुख्यालय, सरकार खर्च करेगी 150 करोड़ रुपये....|....लगातार मजबूत हो रहा भारत का रक्षा क्षेत्र, वार्षिक उत्पादन 1.75 लाख करोड़ पहुंचने की संभावना....|....पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को धमकाने के आरोपों पर CM सरमा का जवाब, कहा- कांग्रेस ने असम को बदनाम किया....|....संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार की वकालत, IGN अध्यक्ष बोले- भारत सीट का प्रमुख दावेदार....|....चेन्नई लायंस ने इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस नीलामी में चीनी पैडलर फैन सिकी को सबसे अधिक कीमत पर खरीदा