‘अमेरिका-UN ने पाकिस्तान को दोषी नहीं माना’, पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेता मणिशंकर ने सरकार को घेरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अगस्त 2025। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश गए प्रतिनिधिमंडल को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश यहां तक कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने भी नहीं कहा कि पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। बस हम ही कह रहे हैं। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि थरूर और उनकी टीम ने जिन 33 देशों का दौरा किया, उनमें से किसी ने भी पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराया। न तो संयुक्त राष्ट्र और न ही अमेरिका ने पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। हम ही कह रहे हैं कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है, लेकिन कोई भी हमारी बात पर यकीन करने को तैयार नहीं है। हम ऐसा कोई सबूत पेश नहीं कर पाए हैं जिससे लोगों को यकीन हो कि किस पाकिस्तानी एजेंसी ने यह हरकत की है।

पी चिदंबरम ने भी उठाया था मुद्दा
इससे पहले राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा था कि दुनिया ने आतंकवाद की निंदा की, लेकिन किसी ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पूरी दुनिया ने आतंकवाद की निंदा की और भारत के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताई, लेकिन किसी भी देश ने पाकिस्तान का नाम लेकर उसकी आलोचना नहीं की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है, लेकिन भारत में हुए कई हमलों में घरेलू आतंकी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि कई बार पाकिस्तान से भेजे गए आतंकवादी और देश के अंदर पनपे आतंकी एक साथ काम करते हैं।

वहीं लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कहा था कि सरकार ने यह नहीं बताया कि पहलगाम के बाद एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की है। सभी ने आतंकवाद की निंदा की है। इससे साफ है कि सभी देश हमें पाकिस्तान के समकक्ष रखा है। विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री कहते हैं कि हमने पाकिस्तान को रोका है, लेकिन पाकिस्तान का जनरल मुनीर  अमेरिका में लंच कर रहा है। इस पर प्रधानमंत्री ने कुछ भी नहीं कहा।

Leave a Reply

Next Post

फिल्म इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर: इस मशहूर अभिनेता ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया को कहा अलविदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 03 अगस्त 2025। तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने एक्टर और संगीतकार मदन बॉब (Madhan Bob) का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे लेकिन जिंदगी और मौत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल