इटली में कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे 51 डॉक्‍टरों की मौत, मौतों का आंकड़ा 9 हजार पार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रोम । कोरोना वायरस महामारी का गढ़ बन चुके इटली में 51 डॉक्‍टरों की इस किलर वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी डॉक्‍टर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे थे और इसी दौरान संक्रमित हो गए। इस बीच इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या 9,134 पहुंच गई है जो दुनिया में सबसे ज्‍यादा है।

सीएनएन की रिपोर्ट मुताबिक ये सभी 51 डॉक्‍टर कोरोना वायरस पॉ‍जिटिव पाए गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इटली के डॉक्‍टर के संघ के अध्‍यक्ष फिलिपो अनेल्‍ली ने हाल ही में इसी खतरे को देखते हुए डॉक्‍टरों के लिए और ज्‍यादा सुरक्षा उपकरण मांगे थे। अनेल्‍ली ने कहा, ‘सबसे पहला काम डॉक्‍टरों और हेल्‍थ केयर वर्कर की सुरक्षा करना है ताकि वे कोरोना की चपेट में न आएं।

इस बीच इटली को कोरोना वायरस की त्रासदी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। पिछले हफ्ते एक-दो दिन मरने वालों की संख्या में कमी आने से माना जा रहा था कि शायद जल्द ही यह देश इस महामारी से उबर जाएगा। हालांकि, शुक्रवार को एक बार फिर भयानक रेकॉर्ड दर्ज करते हुए कोरोना ने इटली में 970 से ज्यादा लोगों की जान ले ली।

इटली में एक दिन में 970 लोगों की मौत

ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को इटली में मरने वालों की संख्या में रेकॉर्ड इजाफा हुआ है। यहां अब तक एक दिन में 970 लोगों की मौत हो गई। इससे यूरोपीय देश में मरने वालों की कुल संख्या 9,134 हो गई है। यहां 86,498 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि सिर्फ 10,950 ठीक हो चुके हैं। इस हफ्ते एक दो बार आंकड़ों में कमी आने से देश का मेडिकल स्टाफ मुस्कुराने लगा था लेकिन एक बार फिर हालात दर्दनाक हो गए हैं। हालांकि, इन्फेक्शन का रेट पिछले दिनों रहे 8% से कम होकर 7.4% पर आ गया है।

देश में अभी और खराब होंगे हालात

वहीं, विशेषज्ञों का आकलन है कि इटली में कोरोना वायरस का संक्रमण आने वाले कुछ दिनों में चरम पर पहुंच जाएगा लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन ने इलाज कर रहे चार और प्रमुख चिकित्सकों की मौत के मद्देनजर चेतावनी दी है कि संकट का दौर अभी टला नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने ऐहतियातन संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का सुझाव दिया था जिसके नतीजे जल्द सामने आने लगेंगे। इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने पिछले हफ्ते कहा था कि पूर्व में घोषित तीन अप्रैल तक की बंदी लंबे समय तक रहेगी हालांकि, उन्होंने इसकी अवधि नहीं बताई थी।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश: कमलनाथ की प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे थे कोरोना पॉजिटिव बेटी के पत्रकार पिता, मामला दर्ज

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की 20 मार्च के हुई प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने वाले एक पत्रकार पर मामला दर्ज किया गया है। इसी कांफ्रेंस में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिसमें वह पत्रकार भी शामिल हुए थे जिनकी बेटी ब्रिटेन से […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर