धर्मशाला टेस्ट से पहले रिंकू सिंह को आया टीम इंडिया से बुलावा, मैकुलम से मिले, करेंगे डेब्यू!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धर्मशाला 05 फरवरी 2024। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले रिंकू सिंह को टीम इंडिया से बुलावा आया। उन्हें टी20 विश्व कप से पहले फोटोशूट के लिए बुलाया गया। इस दौरान उन्हें इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ देखा गया। टी20 विश्व कप से पहले हुए फोटोशूट में रिंकू सिंह की मौजूदगी ने उनके टूर्नामेंट में खेलने की अटकलों को तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि इस टू्र्नामेंट में वह खेलते हुए नजर आ सकते हैं। निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। 

धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू करेंगे रिंकू?
अलीगढ़ के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 15 टी20 मैचों में 356 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, दो वनडे  मुकाबलों में 26 वर्षीय बल्लेबाज ने 55 रन बनाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में उनके धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए स्कवॉड में उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। 

रोहित शर्मा करेंगे टीम इंडिया की अगुवाई
टी20 विश्व कप 2024 में  टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे। इस बात की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने राजकोट टेस्ट से पहले की थी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आगामी विश्व कप में टीम के उप-कप्तान होंगे। टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी हो चुका है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप ए में पाकिस्तान के साथ रखा गया है। 

Leave a Reply

Next Post

फिल्म रिलीज़ होते ही दर्शकों के दिलों की रानी बनी इहाना ढिल्लन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 07 मार्च 2024। इहाना ढिल्लों की प्रतिभा और क्षमता की सचमुच कोई सीमा नहीं है। वह भारतीय मनोरंजन उद्योग में सबसे प्रशंसित और सम्मानित युवा सुंदरियों में से एक है। काफी लंबे समय से उनकी पंजाबी रिलीज ‘जे पैसा बोलदा हुंदा’ को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं