आदिपुरुष पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मनेन्द्रगढ़ 18 जून 2023। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के निवासियों ने शनिवार को ‘आदिपुरुष’ फिल्म पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने की मांग की और इसे सनातन धर्म के विरूध षड्यंत्र बताया। प्रदर्शनकारियों ने मनेन्द्रगढ़ में फिल्म का प्रदर्शन कर रहे थियेटर के बाहर एकत्र होकर भी विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही ‘कोरिया साहित्य एवं कला मंच’ की सदस्य अनामिका चक्रवर्ती ने कहा कि विरोध शांतिपूर्ण था। कोरिया साहित्य एवं कला मंच के सदस्य नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ कस्बे स्थित एस तीन कॉम्प्लेक्स पहुंचे और फिल्म के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। 

चक्रवर्ती ने कहा ”आदिपुरुष फिल्म को नाम के आधार पर अस्वीकार कर देना चाहिए। यह (फिल्म) रामायण पर आधारित है और राम आदिपुरुष नहीं मर्यादा पुरुषोत्तम थे। इस फिल्म से समाज में बहुत गलत संदेश जा रहा है। यह हमारी युवा पीढ़ी को गुमराह करने का तरीका है।” उन्होंने कहा, ”यह फिल्म सनातन धर्म के खिलाफ एक षड्यंत्र है।” चक्रवर्ती ने मांग की कि पूरे देश में इस फिल्म का प्रदर्शन तुरंत रोका जाना चाहिए। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को भगवान राम और हनुमान की छवि को धूमिल करने का प्रयास बताया था और पूछा था कि खुद को धर्म के ‘ठेकेदार’ (संरक्षक) कहने वाले राजनीतिक दल इस पर चुप क्यों हैं? 

बघेल ने फिल्म के संवादों को आपत्तिजनक बताते हुए इसकी निंदा की है और कहा है कि यदि लोग इसकी मांग करेंगे तो उनकी सरकार राज्य में इसे प्रतिबंधित करने पर विचार करेगी। ‘आदिपुरुष’ को रामायण पर आधारित फिल्म बताया गया है। फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Next Post

'बहुत हुई मन की बात अब मणिपुर की बात का समय': पीएम के कार्यक्रम पर टीएमसी सांसद का तंज, कांग्रेस ने भी बोला हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 जून 2023। विपक्षी नेताओं ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान मणिपुर में जारी हिंसा का जिक्र नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की आपदा प्रबंधन में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक