कोहली को गंवाने का पछतावा दिल्ली को अभी भी है , 2012 से हर अंडर-19 चैंपियन टीम के कप्तान को खरीदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 फरवरी 2023। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। सभी पांच फ्रेंचाइजी ने कुल 87 खिलाड़ियों को खरीदा है। दिल्ली की टीम ने इस नीलामी में 18 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें से 12 भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ियों पर दांव लगाया। उसने इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका की एक-एक खिलाड़ी को भी खरीदा। दिल्ली की टीम ने शेफाली वर्मा पर भी करोड़ों का दांव लगाया है। शेफाली को दो करोड़ रुपये देकर दिल्ली ने खरीदा है। 

दिल्ली फ्रेंचाइजी 2012 से भारत को अंडर-19 ट्रॉफी दिलाने वाले हर कप्तान पर दांव लगाती रही है। साल 2012 में उनमुक्त चंद ने भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था और दिल्ली ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता और शॉ अभी भी दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं। 2022 में यश धुल ने देश को अंडर-19 विश्व कप जिताया और दिल्ली ने उन्हें भी अपने साथ जोड़ लिया। 2023 में शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारत ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीता और अब दिल्ली फ्रेंचाइजी ने विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में उन्हें भी खरीद लिया है।

कोहली को गंवाने का पछतावा कर रही दिल्ली
साल 2008 में दिल्ली की टीम के पास विराट कोहली को अपनी टीम में शामिल करने का मौका था। उस समय अंडर-19 के खिलाड़ियों को ड्राफ्ट के जरिए नीलाम किया जा रहा था। ऐसे में सबसे पहले दिल्ली की टीम को विराट कोहली को अपनी टीम में शामिल करने का मौका दिया गया था, लेकिन दिल्ली ने उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को खरीदने का फैसला किया। विराट बैंगलोर की टीम में चले गए और इसके बाद उन्होंने इतिहास रच दिया। अब तक बैंगलोर ने उन्हें किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के पास जाने नहीं दिया है। 

दिल्ली भले ही कोहली के बाद हर अंडर-19 विश्व कप चैंपियन टीम के कप्तान को खरीदती रही हो, लेकिन अब तक कोई भी कप्तान उन्हें ट्रॉफी नहीं दिला पाया है। इनमें से कोई भी खिलाड़ी दिल्ली का भी कप्तान नहीं बना है। हालांकि, विराट की टीम आरसीबी भी अब तक चैंपियन नहीं बनी है, लेकिन ने बतौर बल्लेबाज आरसीबी के लिए कमाल किया है।

Leave a Reply

Next Post

बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग का सर्वे, वित्तीय अनियमितता के हैं आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 फरवरी 2023। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग के सर्वे की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। कर्मचारियों को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं