बालीगंज उपचुनाव: नसीरुद्दीन शाह की भतीजी सायरा हलीम मैदान में, CPI ने बनाया उम्मीदवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 17 मार्च 2022। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने बालीगंज उपचुनाव में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की भतीजी सायरा हलीम को उम्मीदवार बनाया है। वाम दल ने बुधवार को यह घोषणा की। उनका सामना तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो से होगा। सायरा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल रही हैं। बालीगंज विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को चुनाव होने हैं। सायरा और सुप्रियो के चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही बालीगंज का मुकाबला हाईप्रोफाइल हो गया है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार दोपहर तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया था। मंत्री और दिग्गज नेता रहे सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद दक्षिण कोलकाता की यह सीट खाली हो गई थी। 2021 विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने राज्य में 294 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, भाजपा के खाते में 77 सीटें आई थी।

बुधवार को हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में सायरा ने परिवार की पहचान को आकस्मिक बताया। उन्होंने कहा, ‘मुझे अपने पिता और अंकल पर गर्व है, लेकिन परिवार की पहचान मेरे लिए केवल आकस्मिक है। मैंने हमेशा लोगों के लिए काम किया, सीएए और एनआरसी के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लिया और रक्तदान और डायलिसिस कैंप चलाने में पति की मदद की। बालीगंज क्षेत्र में लोग जानते हैं कि मैं अपनी विचारधारा नहीं बदलूंगी। सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जमीर उद्दीन शाह की बेटी सायरा के पति डॉक्टर फुआद हलीम भी सीपीआई (एम) के नेता हैं। वे गरीबों के लिए हेल्थ कैंप्स और कम खर्च में डायलिसिस क्लीनिक चलाने के लिए जाने जाते हैं। वे विधानसभा के पूर्व स्पीकर हसीम अब्दुल हलीम के बेटे हैं।

सायरा कहती हैं, ‘पिछले विधानसभा चुनाव में मैंने पति के लिए प्रचार किया था, लेकिन चुनावी राजनीति के साथ मेरा परिचय यह हुआ है। मैं नर्वस और साथ ही उत्साहित हूं, क्योंकि इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। मेरे पास केवल अच्छी इच्छा शक्ति है। मैं उम्मीद करती हूं कि बालीगंज सही फैसला करेगा। क्षेत्र में लोगों ने मुझे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में देखा है।

यहां भी मैदान में उतरे बड़े नाम
राज्य में केवल बालीगंज ही नहीं आसनसोल लोकसभा सीट भी हाई प्रोफाइल बन गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को यहां से उतारा है। भाजपा के लिए दो बार सीट जीतने वाले सुप्रियो के पार्टी छोड़ने के बाद यह जगह खाली हो गई थी। इसके अलावा सीपीआई(एम) ने बुधवार को पार्थ मुखर्जी को आसनसोल इंडस्ट्रियल बेल्ट से उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Next Post

रूस के लिए महंगा पड़ रहा यूक्रेन युद्ध, अब तक 4 जनरल मारे गए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मार्च 2022। रूसी सैनिक यूक्रेन पर तीन सप्ताह से अधिक से आक्रमण कर रही है लेकिन रूस के लिए यूक्रेन पर नियंत्रण करना मुश्किल रहा है। इस पूरे युद्ध में यूक्रेन का तो नुकसान हो ही रहा है। इसके साथ ही रूस […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार