चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ बोले: अदालत के लिए कोई भी मामला छोटा या बड़ा नहीं, हम लैंगिक समानता के मजबूत पक्षधर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 फरवरी 2023। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आज दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम शीर्ष अदालत से लेकर निचली अदालत की भूमिका पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अदालत के लिए, कोई बड़ा या छोटा मामला नहीं होता है, हर मामला महत्वपूर्ण होता है क्योंकि नागरिकों की शिकायतों से जुड़े छोटे मामलों में ही संवैधानिक और न्यायशास्त्रीय महत्व के मुद्दे सामने आते हैं। ऐसी शिकायतों को दूर करने में अदालत सादे संवैधानिक दायित्वों का पालन करती है।

हमारी अदालत लैंगिक समानता का मजबूत समर्थक
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि  हमारी अदालत लैंगिक समानता के एक मजबूत समर्थक के रूप में उभरी है, चाहे वह विरासत के कानून की व्याख्या हो या सशस्त्र बलों में महिलाओं के प्रवेश को सुरक्षित करना हो।

Leave a Reply

Next Post

टेस्ट सीरीज से पहले विवादों में सिराज और उमरान, होटल में तिलक न लगवाने पर बवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 फरवरी 2023। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत नौ फरवरी से हो रही है। दोनों टीमें चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलेंगी। इसके बाद तीन वनडे की सीरीज भी खेली जाएगी, लेकिन इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक