कम्युनिस्ट पार्टी की सालाना बैठक में शी जिनपिंग का एलान- ताइवान की आजादी का हर हाल में करेंगे विरोध

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 मार्च 2023। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कम्युनिस्ट पार्टी की अहम बैठक के दौरान कहा कि ताइवान में आजादी को लेकर हो रहे बदलावों का हर हाल में विरोध करेंगे। बता दें कि शी जिनपिंग ये बात कम्युनिस्ट पार्टी की नेशनल पीपल्स कांग्रेस की अहम सालाना बैठक के दौरान कही। हफ्ते भर चली इस बैठक की समाप्ति पर दिए अपने संबोधन में शी जिनपिंग ने ताइवान की आजादी के विरोध का एलान किया। नेशनल पीपल्स कांग्रेस की बैठक के दौरान ही शी जिनपिंग को तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति चुना गया है। ऐसे में कह सकते हैं कि तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले संबोधन में जिनपिंग ने ताइवान को लेकर बड़ा बयान दिया है।  शी जिनपिंग ने सोमवार को दिए अपने बयान में चीन को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और ताइवान के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाने की बात भी कही। नेशनल पीपल्स कांग्रेस की बैठक के दौरान ही शनिवार को ली कियांग को चीन का नया प्रीमियर या प्रधानमंत्री बनाया गया। चीन में राष्ट्रपति के बाद प्रीमियर के पद पर आसीन व्यक्ति ही दूसरा सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होता है। ली कियांग ने ली केकियांग की जगह ली है जो लगातार दस सालों तक इस पद पर रहे। 

सरकार के अन्य अहम पदों पर भी शी जिनपिंग ने अपने करीबी सहयोगियों को जगह दी है। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना के गवर्नर के पद पर यी गांग बने रहेंगे। वहीं चीन के वित्त मंत्री पद पर भी लियु कुन बरकरार रहेंगे। शी जिनपिंग की सरकार ने 2023 में विकास दर को बढ़ाकर 5 फीसदी करने का भी लक्ष्य तय किया है, जो कि बीते साल तीन फीसदी था। 

बता दें कि ताइवान के मुद्दे पर चीन और अमेरिका में बीते काफी समय से तनाव बढ़ रहा है। बीते साल जब अमेरिका की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था तो चीन इस बात से बेहद नाराज हुआ था और चीन ने ताइवान की घेराबंदी करते हुए युद्धाभ्यास किया था। अब शी जिनपिंग के ताइवान की आजादी के लिए हो रहे बदलावों का विरोध करने का एलान बड़ी बात है।

Leave a Reply

Next Post

 केरल के छात्रों से ट्राइबल यूनिवर्सिटी में मारपीट का मामला गर्माया, राहुल गाधी-शशि थरूर ने की आलोचना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अनूपपुर 13 मार्च 2023। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति यूनिवर्सिटी के गार्ड्स और केरल के कुछ छात्रों के बीच हुई हाथापाई का मामला गर्मा गया है। केरल के मुख्यमंत्री, राहुल गांधी, शशि थरूर और पांच सांसद छात्रों […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक