धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं देने का प्रयास : जयसिंह अग्रवाल

indiareporterlive
शेयर करे

कोरबा में राजस्व मंत्री ने दो नवीन उपार्जन केन्द्र का किया शुभारंभ

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 02 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ में एक दिसम्बर से धान खरीदी उत्सव प्रारंभ हो गया है। किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। किसानों के लिए उनके गांवों के आस-पास ही धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। इसके लिए राज्य शासन ने इस खरीफ विपणन वर्ष में करीब 260 नवीन धान खरीदी केन्द्र बनाए है। इसी कड़ी में प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में दो नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया। राजस्व मंत्री ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 48 सुमेधा और वार्ड क्रमांक 31 दादरखुर्द धान उपार्जन केन्द्र का उद्घाटन किया।

नवीन धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से क्षेत्र से लगे गांव के किसानों को लम्बी दूरी तय करके धान बेचने जाने से मुक्ति मिलेगी। गांव के पास ही धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से धान बेचने में किसानों को सहूलियत भी होगी। धान खरीदी केन्द्र सुमेधा के लोकार्पण समारोह में राजस्व मंत्री ने कहा कि सुमेधा में धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से आसपास के लगभग आठ गांवो सेमीपाली, नागिनभाठा, केंदईखार, सुमेधा, लाटा, अगारखार, कुमगरी तथा सलियाभाठा के किसानों को अपने उपार्जित धान को बेचने के लिए लगभग 20 किलोमीटर दूर कनबेरी धान खरीदी केन्द्र नहीं ले जाना पड़ेगा। इन आठ गांवो के किसानों को सुमेधा में धान बेचने की सहूलियत होगी तथा धान को दूरस्थ खरीदी केन्द्र ले जाने में लगने वाला समय और पैसे की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश के किसानों को हर संभव सुविधा देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। किसानों को उनका धान उनके गांव में व आसपास ही बेचने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में इस वर्ष कुल 7 नवीन धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना के साथ कुल 49 उपार्जन केन्द्र संचालित है।

कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुमेधा के नवीन धान केन्द्र में अगारखार, लाटा, केन्दईखार, सेमीपाली, सुमेंधा, कुमगरी, सलिहाभांठा, नागीनभांठा के किसानो को सुविधा मिलेगी इसके अलावा ग्राम जमनीपाली, बलगीखार, डगनियाखार, छुराकछार, स्याहीमुड़ी, बरेडीमुड़ी, डुमरमुड़ा, गोपालपुर, भाठापारा, कुदूरमाल, चोरभट्ठी भी शामिल किये जाने की कार्यवाही प्रगति पर है। इसी प्रकार दादरखुर्द के धान खरीदी केन्द्र में दादरखुर्द, खरमौरा, ढेलवाडीह, बरबसपुर, झगरहा के अलावा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नकटीखार गोढ़ी, पंडरीपानी, करूमौहा, बुंदेली, डुमरडीह और मुसलीडीह के किसानों को सुविधा प्राप्त होगी। खरीदी केन्द्र के लोकार्पण समारोह के दौरान सुमेधा के पूर्व सरपंच भजन कंवर ने अपने गांव में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्र की स्थापना से खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि धान विक्रय करने के लिए 22 कि.मी. की दूरी तय कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। अब गांव में ही धान खरीदी केन्द्र खुलने से हम सब काफी खुश हैं। कृषक त्रिभुवन सिंह कंवर एवं इतवार सिंह कंवर ने ग्राम सुमेंधा में तथा अमन पटेल व अरूण यादव ने ग्राम दादरखुर्द में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्र खोलने के लिए राज्य सरकार एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे गांव के अलावा आसपास के गांव के कृषकों को अपनी उपज बेचने के लिए अब दूर तक सफर तय नही करना पड़ेगा।

सुमेधा और दादर खुर्द में धान उपार्जन केन्द्र के लोकार्पण समारोह के दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर सहित जनप्रतिनिधिगण सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी, धान उपार्जन केन्द्र के नोडल अधिकारी, पर्यवेक्षकगण, संचालन समिति के पदाधिकारीगण तथा कृषकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

ICU से बाहर आए एक्टर राहुल रॉय तबीयत में आया सुधार,फिजिकल और स्पीच थेरेपी पर कर रहे काम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राहुल रॉय इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उनको एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया है। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब राहुल रॉय के फैंस के लिए अच्छी खबर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार