आर्यन खान को एनसीबी की कस्टडी में ज्यादा से ज्यादा दिनों तक रखना चाहते थे समीर वानखेड़े, सीबीआई ने भेजा समन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 मई 2023। आर्यन खान मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को सीबीआई की ओर से समन जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक हालांकि वानखेड़े कल सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे। बता दें कि समीर वानखेड़े पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मामले में 25 करोड़ रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। इससे पहले समीर वानखेड़े को आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में बुधवार (17 मई) को दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत दी। हाई कोर्ट ने 22 मई तक वानखेड़े के खिलाफ गिरफ्तारी सहित कोई भी कार्रवाई करने पर रोक लगाई है। इसके अलावा वानखेड़े को बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करने को कहा है। बता दें कि रिट याचिका के आधार पर वानखेड़े को राहत मिली है।  दरअसल, इसमें वानखेड़े और एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई चैट सामने आई है. जिसमें खुलासा हुआ है कि एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी खुद चाहते थे की आर्यन खान को एनसीबी की कस्टडी में ज्यादा से ज्यादा दिनों तक रखा जाए।  

 सीबीआई का दावा है कि वानखेड़े ने आर्यन खान को कथित तौर पर ड्रग्स मामले में नहीं फंसाने के लिए उनके परिवार से 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगी थी। इसे लेकर सीबीआई ने हाल ही में वानखेड़े के ठिकानों पर छापेमारी कर एफआईआर दर्ज की थी।  गौरतलब है कि 3 अक्टूबर, 2021 को आर्यन खान को गिरफ्तार किए था। आर्यन  करीब  25 दिन जेल में रहे और उन्हें 28 अक्टूबर, 2021 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। इतना ही नहीं एनसीबी ने 27 मई, 2022 को आर्यन खान को क्लीन चिट भी जिसमें कहा था कि उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं। 

Leave a Reply

Next Post

आरक्षण को लेकर सीएम सहयोगियों के साथ आज करेंगे बैठक, सीमा विवाद सुलझाने के लिए असम के साथ होगी वार्ता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 मई 2023। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा गुरुवार को मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस के सहयोगियों के साथ बैठक कर उन्हें आरक्षण नीति की रोस्टर प्रणाली के बारे में जानकारी देंगे। संगमा ने कहा कि रोस्टर प्रणाली और यह कैसे काम करती है, […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान