Odisha Lockdown: ओडिशा में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन, मियाद बढ़ाने वाला पहला राज्य

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर । देशभर में लॉकडाउन बढ़ने की चल रही चर्चाओं के बीच ओडिशा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य की नवीन पटनायक सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। ओडिशा सरकार ने राज्य में 30 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। ऐसा करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया है।

17 जून तक के लिए स्कूल-कॉलेज बंद

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इस फैसले के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र से इस अवधि के दौरान ट्रेन और विमान सेवाएं नहीं शुरू करने की अपील की है। ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 17 जून तक के लिए बंद करने का फैसला किया है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज बंद रहेंगी।

अभी देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन

बता दें कि देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसके साथ ही ट्रेन सेवाएं भी पूरी तरह से बंद हैं। सिर्फ मालगाड़ियों के जरिए जरूरी चीजों की ढुलाई की जा रही है। इससे पहले कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से चर्चा के दौरान लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया था।

ओडिशा में अब तक 42 कोरोना पॉजिटिव

ओडिशा में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 42 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से दो डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। भुवनेश्वर में कोरोना वायरस से संक्रमित 73 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। यह कोरोना से राज्य में हुई पहली मौत थी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बुजुर्ग की मौत सोमवार को हुई थी और जांच में पुष्टि हुई है कि वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। जांच रिपोर्ट मंगलवार को आई। मृतक भुवनेश्वर के झारपाडा इलाके के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर में कोरोना संक्रमित 62 साल के डॉक्टर की मौत

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर। कोरोना वायरस के संक्रमण में आने की वजह से इंदौर में पहले डॉक्टर की मौत हो गई है। डॉक्टर का नाम शत्रुघ्न पंजवानी है जिनका कोविड-19 की चपेट में आने की वजह से निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने गुरुवार सुबह चार बजे अंतिम […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग