पाकिस्तान नहीं सुधर रहा, सेना ने फिर नाकाम की घुसपैठ की कोशिश; सियालकोट का निवासी गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 27 अगस्त 2022। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार तड़के एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने सियालकोट के निवासी मोहम्मद शाबाद (45) को सीमा पार से अरनिया सेक्टर में घुसने की कोशिश करते देखा। उन्होंने बताया कि उसे चेतावनी देने के लिए कुछ गोलियां चलाईं और फिर हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाबाद के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इससे पहले, 25 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए के पास से आठ किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की थी। इस तरह नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में घुसपैठिया घायल हो गया था, लेकिेन वह वापस पाकिस्तान भाग गया था।

21-22 अगस्त को घुसपैठ की हुई दो कोशिशें
जम्मू-कश्मीर के झांगर और लाम इलाकों में 21 और 22 अगस्त को घुसपैठ की लगातार दो कोशिशें की गईं, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए और आतंकियों के एक कुख्यात मार्गदर्शक (गाइड) को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा अखनूर सेक्टर में  भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया। सेना की 80 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर कपिल राणा ने कहा कि यह राजौरी और जम्मू क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश की तरफ सीधा संकेत है।

बारामूला में आतंकवादियों के तीन सहयोगी गिरफ्तार
वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों के इन सहयोगियों को उत्तरी कश्मीर जिले के सोपोर के बोमई इलाके में गिरफ्तार किया गया। सोपोर पुलिस ने ट्वीट किया, ‘आतंकियों के तीन सहयोगी गिरफ्तार। आपत्तिजनक सामग्री बरामद। थाना बोमई में मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।’

Leave a Reply

Next Post

झारखंड सियासी संकट: सीएम हाउस से विधायकों को लेकर निकली दो बसें, गेस्ट हाउस में किया जा रहा शिफ्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 27 अगस्त 2022। झारखंड में चल रहे सियासी घमासान के बीच शनिवार को सीएम हाउस में महागठबंधन के विधायकों की बैठक पूरी हुई। इसके बाद विधायकों को सीएम हाउस से दो लग्जरी बसों से कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक