दूसरे इंटरनेशनल मुम्बई कार्निवल म्युज़िक ऐंड डांस फेस्टिवल और बॉलीवुड आइकोनिक स्टार अवार्ड शो 2024 का भव्य आयोजन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुम्बई 14 दिसंबर 2024। दूसरे इंटरनेशनल मुम्बई कार्निवल म्युज़िक ऐंड डांस कंपटीशन / फेस्टिवल और बॉलीवुड आइकोनिक स्टार अवार्ड शो 2024 का आयोजन मुम्बई में किया गया जो बेहद सफल और भव्य रहा। यहां कई हस्तियां अतिथि के रूप में हाजिर हुईं जिन्हें सम्मान से नवाजा गया, जिनमे मशहूर संगीतकार दिलीप सेन, बॉडी बिल्डर अब्दुल्लाह पठान, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ईशान मसीह, ऎक्टर अली खान के पुत्र फैयाज अली खान, नवाब अली खान, जूनियर अनिल कपूर आरिफ खान, नदीम बाबा, रहमान साहेब, अरविंद कुमार, कमाल मलिक का नाम उल्लेखनीय है। आसाम और गोवाहटी से आए बच्चो ने यहां आसामी लोकगीतों पर अपनी नृत्य की प्रतिभा दिखाई। 

रीडोम इवेंट्स मैनेजमेंट के डायरेक्टर चयानिका देवी  और न्यूटन हजारिका हैं, मुम्बई कार्निवल के आयोजन में बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरफराज डी खान और हैदर ईशान ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सरफराज डी खान ने कहा कि आसाम में 2 हजार बच्चों में से 200 बच्चे सेलेक्ट होकर मुम्बई आए जिन्होंने इस डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। आसाम में कलाकार बहुत अच्छे हैं मगर उन्हें सही प्लेटफार्म नहीं मिल पाता। मुम्बई कार्निवल उनके लिए एक शानदार माध्यम है। वे सब काफी तैयारियों के साथ आए और यहां सभी ने उनकी परफॉर्मेंस को पसन्द किया। यहां जो बेस्ट डांसर सेलेक्ट किया जाएगा उन्हें अगले साल दुबई में होने वाले शो में परफॉर्मेंस का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

फ़िल्म 'फियर' से फायर करने की तैयारी में वेदिका कुमार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 14 दिसंबर 2024। वेदिका कुमार भारतीय मनोरंजन उद्योग में सबसे आकर्षक और भव्य सुंदरियों में से एक हैं और कहने की जरूरत नहीं है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी कड़ी मेहनत और प्रयासों ने उन्हें ग्लिट्ज और ग्लैमर की दुनिया में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक