रूस तैनात कर रहा ज्यादा से ज्यादा सैनिक, जेलेंस्की ने माना- ‘अब लड़ना हो रहा मुश्किल’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 05 फरवरी 2023। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को करीब एक साल हो रहे हैं। दोनों ओर से हजारों की संख्या में मौते हुई हैं। यूक्रेन के शहर के शहर उजड़ गए हैं, लेकिन जंग अभी भी जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करने के लिए पूर्व की दिशा में सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी माना है कि देश के पूर्व में अग्रिम मोर्चे पर स्थिति कठिन होती जा रही है। इस क्षेत्र में जीत हासिल करने क लिए रूसी सेना यूक्रेन के बखमत शहर पर कब्जे की कोशिश कर रही है, जिससे यूक्रेन के महत्वपूर्ण आपूर्ति मार्ग को नियंत्रण में लेकर उसकी कमर तोड़ी जा सके। 

रूस से लड़ना हो रहा मुश्किल 
शनिवार को वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहा, मुझे कहना पड़ रहा है कि स्थिति कठिन है और यह और भी कठिन होती जा रही है। यह फिर से वही समय आ रहा है। आक्रमणकारी हमारे रक्षातंत्र को तोड़ने के लिए अधिक से अधिक सैनिक तैनात कर रहा है। उन्होंने कहा, बखमत, वुहलदार और लेमान व अन्य दिशाओं में स्थिति कठिन है। बता दें, रूसी सेना बखमत से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कोयला खनन वाले शहर वुहलदार पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रही है।

जब तक लड़ सकते हैं, लड़ेंगे 
इससे एक दिन पहले शु्क्रवार को जेलेंस्की ने कहा था कि उनकी सेना जब तक लड़ सकती है, तब तब तक बखमत के लिए लड़ेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि बखमत की स्थिति गंभीर होती जा रही है। 

रूस से निपटने के लिए यूरोपीय संघ का समर्थन जरूरी: जेलेंस्की
इससे पहले जेलेंस्की ने कहा कि आयोग के नेता और यूरोपीय आयोग के कॉलेज के सदस्यों के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई और इससे पता चला कि सभी पक्ष इस तथ्य को समझते हैं कि यूक्रेन को रूस के खिलाफ रक्षा में निरंतर और पूर्ण समर्थन की आवश्यकता है। जेलेंस्की ने कहा कि हमारे लोगों को किसी भी बाधाओं और खतरों के बावजूद लड़ने के लिए और अधिक ऊर्जा और प्रेरणा मिलनी चाहिए। इसलिए यूरोपीय संघ को हमारा समर्थन करना होगा। मेरा मानना है कि यूक्रेन इस साल यूरोपीय संघ की सदस्यता पर बातचीत शुरू करने का हकदार है।

Leave a Reply

Next Post

अमिताभ बच्चन किसी को करीब आने नहीं देते... सलीम खान ने बिग बी संग अपने रिश्ते को लेकर किया खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 फरवरी 2023। सलीम खान और जावेद अख्तर ने साल 1973 में फिल्म ‘जंजीर’ के द्वारा हिंदी सिनेमा को ‘एंग्री यंग मैन’ दिया था। यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। यह फिल्म अमिताभ बच्चन के करियर के लिए भी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं