टाटा कैपिटल लिमिटेड का आईपीओ 6 अक्टूबर से खुलेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 सितंबर 2025। टाटा कैपिटल लिमिटेड (“टीसीएल” या “कंपनी”) अपना बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 से निवेशकों के लिए खोल रही है। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर ₹310 से ₹326 का मूल्य दायरा तय किया है। इस इश्यू में निवेशक न्यूनतम 46 शेयरों और उसके बाद 46 के गुणकों में बोली लगा सकेंगे।यह आईपीओ कुल 475,824,280 इक्विटी शेयरों का होगा। इसमें 210,000,000 शेयरों का नया निर्गम और 265,824,280 शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है। ऑफर में टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड 230,000,000 शेयर बेच रही है जबकि इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन 35,824,280 शेयरों की पेशकश करेगी।

एंकर निवेशकों के लिए बुक 3 अक्टूबर 2025 को खुलेगी, जबकि खुदरा और अन्य निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगी। कंपनी का उद्देश्य इस निर्गम से प्राप्त पूंजी का उपयोग अपने टियर-I कैपिटल बेस को मजबूत करने और भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए करना है, जिसमें ऋण वितरण बढ़ाना भी शामिल है।

कंपनी ने 26 सितंबर 2025 को जारी रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के तहत इस इश्यू को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव रखा है। इस निर्गम के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, बीएनपी पारिबा, सिटीग्रुप, एचडीएफसी बैंक, एचएसबीसी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल कैपिटल, जे.पी. मॉर्गन और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

वीवर्क इंडिया आईपीओ 3 अक्टूबर से खुलेगा

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 सितंबर 2025। वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट लिमिटेड (“कंपनी”) अपना बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम शुक्रवार, 3 अक्टूबर, 2025 को लॉन्च करने जा रही है। एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की सुविधा इससे एक दिन पहले, यानी बुधवार, 1 अक्टूबर, 2025 को उपलब्ध […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल