कल चारो फांसी पर लटकेंगे और जरूर लटकेंगेः निर्भया की मां

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप के दोषी पवन की क्यूरेटिव पिटिशन खारिज कर दी है। इसके साथ ही फांसी टालने की आखिरी कोशिश भी इनकी नाकाम हो गई है। अब इन चारों को तय वक्त यानि 20 मार्च की सुबह साढ़ें पांच बजे फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला आने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि कल चारों को फांसी होगी और जरूरी होगी। निर्भया की मां ने कहा कि कोर्ट ने वारदात के वक्त पवन के नाबालिग होने की दलील को ठुकराई है। इसके साथ ही पवन का आखिरी दांव फी फेल हुआ। कल चारों दोषियों को फांसी की सजा होनी है।

उन्होंने आगे कहा कि फांसी बार-बार इसलिए टल रही थी, क्योंकि इनकी दया याचिका बाकी थीं। आज की डेट में उनकी कोई याचिका बाकीं नहीं हैं। यह फांसी को टालने की कोशिश है। हमारी अदालतों को ही इनकी हकीकत पता चल गई है। कल साढ़े पांच बजे ये अब फांसी पर लटकेंगे। कल निर्भया को इंसाफ मिलेगा और जरूर मिलेगा।

घटना के वक्त नाबालिग की याचिका खारिज

पवन की ओर से कहा गया है कि वह घटना के वक्त नाबालिग था, ऐसे में उसकी फांसी की सजा खारिज की जाए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में उसकी नाबालिग होने की दलील पहले ही खारिज हो चुकी है। इस बाबत रिव्यू भी दाखिल की थी जो खारिज हो चुकी है।

ये सब प्रेशर में हो रहा है- पवन की वकील

सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर झटका लगने के बाद पवन के वकील एपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट में सब काम बंद है, लेकिन यह नहीं हो रहा है कि फांसी की सजा पर रोक लगाई जाए। यह बहुत दुखद बात है। यह सब प्रेशर में हो रहा है। यह जो कुछ भी फैसला है, इसे हम आगे देखेंगे।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना प्रभाव : रायपुर और बिरगाँव निगम क्षेत्र में धारा-144(1) लागू, शराब दुकान, मॉल, चौपाटी, बाज़ार बंद

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अब राजधानी रायपुर और बिरगाँव निगम क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दिया गया है. कलेक्टर और एसपी ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी है. कलेक्टर ने कहा कि लोगों को संक्रमण से बचाने यह […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल