थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, आज फिर 8500 से ज्यादा मामले आए सामने 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जून 2022। देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 8582 मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्या कल की तुलना में 253 ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 8329 नए कारोना मरीज सामने आए थे। आए दिन बड़ी संख्या में नए कोरोना मरीज मिलने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब 44, 513 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। जबकि, एक दिन पहले तक इनकी संख्या 40,370 थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों में चार मरीजों की मौत हुई। यानी संक्रमण दर बढ़ने के बावजूद मृत्यु दर नहीं बढ़ी है। देश में अब तक 524761 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। 

संक्रमण दर में इजाफा 
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण दर में भी इजाफा दर्ज किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.71 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.02 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत है। 

महाराष्ट्र और केरल में संक्रमण की रफ्तार तेज
महाराष्ट्र और केरल दो ऐसे राज्य हैं, जहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। इन राज्यों में कोरोना संक्रमण का बुरा हाल है। इनके बाद तीसरा नंबर दिल्ली का है, यहां भी कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 795 नए मामले मिले हैं, जोकि 13 मई को दर्ज 899 के बाद सबसे अधिक हैं। वहीं, 19326 टेस्ट में से 4.11 फीसदी लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 10 मई को 4.4 फीसदी संक्रमण दर थी, लिहाजा एक महीने बाद संक्रमण दर सबसे अधिक दर्ज की गई है। शुक्रवार तक संक्रमण दर 3.11 फीसदी दर्ज की गई थी। 

Leave a Reply

Next Post

युद्ध पर चीन का 'बुद्ध' ज्ञान, कहा- शांति स्थापित करने के लिए भारत के साथ मिलकर कर रहे काम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सिंगापुर 12 जून 2022। चीन का दोहरा चरित्र फिर दुनिया के सामने आया है। एक तरफ भारत के साथ सीमा विवाद को लेकर स्थिति पहले से तनावपूर्ण है। ऊपर से लद्दाख सेक्टर में चीन आक्रामक नीतियों के चलते लगातार संघर्ष वाली स्थितियां उत्पन्न कर रहा है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं