“बंगाल में लोकतंत्र हो गया है समाप्त”, ईडी पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के गिरिराज सिंह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेगुसराय 07 जनवरी 2023। पश्चिम बंगाल में छापेमारी करने गई ईडी और सीआरपीएफ की टीम पर शुक्रवार को भीड़ ने हमला किया था। वहीं, ईडी की टीम पर हुए हमले के बाद देश की सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र समाप्त हो गया है। ममता बनर्जी बंगाल को इस्लामिक स्टेट बनाने पर लगी हुई हैं।

“देश में लोकतंत्र को बचाना है तो…”
गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकतांत्रिक नहीं होकर तानाशाह की भूमिका में हैं। वे समझती हैं कि बंगाल भारत से कटा हुआ है और किम जोंग की तरह काम करती हैं। बंगाल में संघीय ढांचा समाप्त हो गया है। देश में लोकतंत्र को बचाना है तो ममता बनर्जी की सरकार को खत्म करना पड़ेगा।

बता दें कि शुक्रवार को राशन वितरण घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापे के लिए पहुंची थी, जहां 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने ईडी के अफसरों और सी आई एस एफ के जवानों को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

एफएम जयशंकर व राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘आदित्य-एल1' की सफलता पर ISRO को दी बधाई, कहा- "ये हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 जनवरी 2024। आदित्य एल-1 अपने गंतव्य पर पहुंचा, बधाइयों का सिलसिला जारी है। शनिवार को भारत के सौर मिशन, आदित्य-एल1 की सराहना करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह सभी के लिए बहुत गर्व की बात है, जैसा कि चंद्रयान कार्यक्रम […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ