कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई के छापे, तीन राज्यों में पहुंची टीम 

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मई 2022। पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी एक हालिया जांच से संबंधित है। सीबीआई की टीम ने कार्ति के घर और ऑफिस के अलावा कई जगह तलाशी अभियान शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई और तमिलनाडु में कार्ति के ठिकानों पर यह छापेमारी हुई है। इस छापेमारी के बाद कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, यह कितनी बार हुआ है, मैं तो गिनती भी भूल गया हूं। उन्होंने आगे लिखा, ये छापेमारी दर्ज होनी चाहिए। 

305 करोड़ का है का मामला 
कार्ति चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस समझौते एवं विदेशी निवेश सवंर्धन बोर्ड द्वारा आईएनएक्स मीडिया को 305 करोड़ रुपये का विदेशी कोष प्राप्त करने की मंजूरी दिलाने से जुड़े कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। यह विदेशी कोष उनके पिता पी चिदंबरम के गृह मंत्री रहते प्राप्त किया गया था। 

जानिए क्या है आईएनएक्स मीडिया केस
सीबीआई ने मीडिया कंपनी आईएनएक्स मीडिया के खिलाफ 15 मई, 2017 को एक एफआईआर दर्ज की थी। आईएनएक्स मीडिया ग्रुप पर आरोप है कि 305 करोड़ रुपये के विदेशी फंड लेने के लिए कंपनी ने फॉरेन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी में कई तरह की अनियमितताएं बरती थी। बता दें कि जब वर्ष 2007 के दौरान कंपनी को निवेश की स्वीकृति दी गई थी उस समय पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में हिंदुस्तान रत्न अवार्ड का भव्य आयोजन

शेयर करेमुम्बई ग्लोबल प्रस्तुत नेशनल लेवल का ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस्टर मिस और मिसेज हिंदुस्तानी का भी कामयाब आयोजन  इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 मई 2022। मुंबई के द क्लब में एक भव्य समारोह में मुम्बई ग्लोबल प्रस्तुत हिंदुस्तान रत्न अवार्ड का आयोजन राजकुमार तिवारी ने किया। यहां मशहूर अभिनेत्री आरती […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां