दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: अब मुफ्त नहीं होगा सफर, इस तारीख से वसूला जाएगा टोल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 दिसंबर 2021। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब सफर मुफ्त नहीं होगा। एक्सप्रेसवे पर 25 दिसंबर से टोल वसूला जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी सूचना जारी कर दी है। टोल की दरें तय हो गई हैं। सराय काले खां से मेरठ तक के सफर के लिए 140 रुपये टोल देना होगा। इंदिरापुरम से मेरठ तक के लिए 95 रुपये टोल चुकाना होगा। टोल वसूली करने वाली कंपनी ने तैयारी पूरी कर ली है।गौरतलब है कि एनएचएआई ने अप्रैल 2021 से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए खोल दिया था। निर्माण कार्य पूरा न होने और यूपी गेट पर किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आवाजाही बाधित थी। इसकी वजह से टोल नहीं लगाया गया था। 

अब किसान आंदोलन समाप्त हो जाने के बाद एक्सप्रेसवे पूरी तरह खाली हो गया है। 15 दिसंबर से वाहन दौड़ने शुरू हो गए। एनएचएआई ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली का कांट्रेक्ट पाथवे इंडिया नाम की एक फर्म को दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से टोल दरों को मंजूरी मिलने के बाद एनएचएआई ने नोटिफिकेशन जारी कर इन दरों को सार्वजनिक कर दिया है।

रोजाना 30 हजार वाहन चालकों की जेब होगी ढीली

सराय काले खां से मेरठ तक एक्सप्रेसवे पर रोजाना करीब 30 हजार वाहनों का आवागमन होता है। सप्ताहांत में वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है। अभी तक यह वाहन बिना टोल दिए आवागमन कर रहे थे, लेकिन अब इन 30 हजार वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे पर चलने के लिए टोल चुकाना पड़ेगा। टोल वसूली का कांट्रेक्ट लेने वाली कंपनी ने काशी टोल पर बने कंट्रोल रूम को भी टेकओवर कर लिया है।

Leave a Reply

Next Post

काकोरी कांड के नायकों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया नमन, बोले- सामूहिक प्रयास से मिली देश को आजादी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 19 दिसंबर 2021। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन के वीरों को नमन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे वीरों ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल