अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी’ ने तोड़े व्यूअरशिप रिकॉर्ड, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा को पछाड़ा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म का इंतजार फैन्स को बेसब्री से था। ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने वाली यह फिल्म चर्चा का विषय थी। 9 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस ने संभाल जो ऑडियंस को अपने काम से इंप्रेस करने में कामयाब न हो सके। फिल्म के रिव्यूज भी अच्छे नहीं आए, लेकिन इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। 

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मुताबिक, लक्ष्मी ने सभी फिल्मों के व्यूअरशिप रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में यह व्यूअरशिप के मामले में बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इसपर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षय कुमार ने कहा, “लक्ष्मी को जिस तरह से आप लोगों ने प्यार दिया और रिस्पॉन्स दिया, उसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। देश-दुनिया के लोगों ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लॉगइन करके फिल्म देखी, वह भी इसके रिलीज के कुछ घंटों में, आप सभी की सराहना करता हूं। किसे रिकॉर्ड तोड़ना पसंद नहीं? फिर चाहे वह बॉक्स ऑफिस हो या ओटीटी प्लैटफॉर्म पर फिल्म की ओपनिंग नाइट, इस फीलिंग की तुलना किसी और चीज से नहीं की जा सकती है।”

बता दें कि इस फिल्म से राघव लॉरेंस ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है जो फैन्स को खुश करने में कामयाब न हो सके हैं। फिल्म की रिलीज से पहले यह कॉन्ट्रोवर्सी का भी शिकार हुई थी। कई वजहों से अक्षय कुमार की फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही थी, जिसके लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया था। 

Leave a Reply

Next Post

धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन अब 17 नवम्बर तक

शेयर करेराज्य शासन ने जारी किया आदेश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 11 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधाओं को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए निर्धारित किसानों की पंजीयन अवधि को बढ़कर 17 नवंबर 2020 तक कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश […]

You May Like

शराब में सुहागा मिलाकर किया बसपा पार्षद समेत दो का कत्ल....|....कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति....|....जैसलमेर को मिली हवाई कनेक्टिविटी की सौगात....|....इंदौर: दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में बढ़ी ठंडक....|....भोपाल से होगी प्रदेश की 15 हजार बसों की निगरानी....|....13,500 फीट पर बदला मणिमहेश का नजारा, डल झील जमने लगी....|.... प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती....|....गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे....|....सीएम योगी बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का रचा जा रहा षड्यंत्र....|....बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी हुए बेहोश