”चंदू चैंपियन” की एडवांस बुकिंग की हुई बुर्ज खलीफा पर घोषणा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 जून 2024। साल की मच अवेटेड और सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक, “चंदू चैंपियन” को देखने के लिए कल से एडवांस बुकिंग शुरू हो रही है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई, कार्तिक आर्यन स्टारर यह फिल्म एंटरटेनमेंट इंडिस्टे में जबरदस्त प्रभाव डालने का वादा करती है। अपने ट्रेलर और गानों से सभी को दीवाना बना चुकी “चंदू चैंपियन” को यादगार बनाने के लिए, साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने के लिए एक अनोखा और नया तरीका अपनाया है। दरअसल, मेकर्स ने “चंदू चैंपियन” की एडवांस बुकिंग की घोषणा आइकॉनिक बुर्ज खलीफा पर की है। यह पहली फिल्म बन गई हैं जिसने इस लैंडमार्क को एडवांस बुकिंग की घोषणा के लिए इस्तेमाल किया है। आम तौर पर, यहां सिर्फ फिल्मों के गाने या ट्रेलर्स को दिखाया जाता है।प्रोड्यूसर समझते हैं कि दर्शक क्या चाहते हैं और वह इस तरह से सिनेमाघरों तक दर्शकों को वापस खींचने के लिए नए तरीके खोजने के साथ उन्हें इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

यह अनोखा कदम “चंदू चैंपियन” के इर्द-गिर्द एक्साइटमेंट को बढ़ाने और दुनिया भर में उसका जबरदस्त इंपैक्ट डालने के लिए नाडियाडवाला के जुनून को दर्शाती है। बुर्ज खलीफा पर प्रोजेक्शन फिल्म की भव्यता को सामने लाता है। इस घोषणा के साथ ही फिल्म का प्रमोशन करने में मेकर्स ने एक नया बेंचमार्क सेट किया है। जाने माने फिल्म मेकर कबीर खान के साथ मिलकर बनाई गई ‘चंदू चैंपियन’, अपनी दमदार कहानी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ दुनिया भर के दर्शकों को दीवाना करने के लिए तैयार है। 14 जून 2024 को अपने कैलेंडर में मार्क कर लीजिए, क्योंकि ‘चंदू चैंपियन’ दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर अपनी रिलीज के साथ गहरी छाप छोड़ने वाला है।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख, ममता बनर्जी ने की जांच की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 10 जून 2024। जम्मू-कश्मीर में आज फिर एक आंतकी हमला हो गया। हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। हमला रियासी जिले के कंदा इलाके में यह अटैक हुआ। आतंकियों ने 10 श्रद्धालुओं से भरी बस पर […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान