सीएम शिवराज ने किया एलान: ‘द केरल स्टोरी’ मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 06 मई 2023। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, फिल्म द केरल स्टोरी मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री होगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म शिक्षित और जागरुक करती है, बच्चों और अभिभावकों को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए। द केरल स्टोरी को लेकर विरोध और समर्थन दोनों हो रहा है। फिल्म की कहानी लव जिहाद पर केंद्रित है।

सीएम शिवराज ने कहा कि दे केरल स्टोरी आतंकवाद, मतांतरण और लव जिहाद के घिनौने चेहरे को उजागर करती है। क्षणिक भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं, उनकी कैसे बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है। आतंकवादी के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है, यह फिल्म हमें जागरुक करती है।

सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहले ही हमने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया है। लेकिन यह फिल्म जागरुक करती है, इस फिल्म को सबको देखना चाहिए। पालको को भी देखना चाहिए और बच्चों को भी देखना चाहिए। बेटियों को भी देखना चाहिए। इसलिए मध्यप्रदेश शासन इस फिल्म को टैक्स फ्री कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

हिंसा के चलते मणिपुर से पलायन शुरू, हमले के बाद 1100 से ज्यादा लोग असम पहुंचे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मणिपुर 06 मई 2023। मणिपुर में हिंसा के चलते बड़ी संख्या में लोगों का राज्य से पलायन हो रहा है। 1100 से ज्यादा मणिपुर के जिरिबाम जिले और इसके आसपास के इलाकों से सीमा पार कर असम के चाचर जिले पहुंचे हैं। पलायन करने वाले अधिकतर […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग