‘मुंबईवासियों की उम्मीदें पूरी करना बड़ी जिम्मेदारी’; सीएम उमर ने भाजपा की जीत पर दी प्रतिक्रिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 जनवरी 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब मुंबई के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लंबे समय बाद बीएमसी चुनाव हुए हैं और हर चुनाव में किसी की जीत होती है तो किसी की हार। उन्होंने कहा कि इस बार सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली भाजपा पर अब यह जिम्मेदारी है कि वह मुंबईवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करे।

मुख्यमंत्री ने मुंबई में हुए बुनियादी ढांचे के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने खुद कभी मुंबई में तीन साल तक रहकर शहर को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि पहले यह कल्पना करना भी मुश्किल था कि कोस्टल रोड जैसी बड़ी परियोजना बनेगी, लेकिन आज यह हकीकत है। अगर इसी तरह के और विकास कार्य किए जाते हैं तो इसका सीधा फायदा मुंबई के नागरिकों को मिलेगा।

बीएमसी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

  • चुनाव आयोग और बीएमसी के अनुसार भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की
  • भाजपा को कुल 11,79,273 वोट यानी 21.58% वोट शेयर मिला
  • जीतने वाले उम्मीदवारों में भाजपा का वोट शेयर 45.22% रहा
  • भाजपा बीएमसी की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
  • भाजपा की सहयोगी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 29 सीटें जीतीं
  • भाजपा-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन बना बीएमसी का सबसे बड़ा ब्लॉक
  • शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट)-मनसे गठबंधन को कुल 71 सीटें
  • कांग्रेस ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की
  • एआईएमआईएम को 8 सीटें मिलीं
  • एनसीपी ने 3 सीटें जीतीं
  • समाजवादी पार्टी को 2 सीटें
  • एनसीपी (शरद पवार गुट) को 1 सीट मिली

Leave a Reply

Next Post

सुखोई-57 के लिए रास्ता खुला, रूस के फाइटर जेट पर विचार; 114 राफेल खरीद पर मुहर के बाद भी विकल्प खुले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 जनवरी 2026। फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की दिशा में पहला कदम बढ़ने के बावजूद रूस के सुखोई-57 को शामिल करने का विकल्प अभी भी खुला है। रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि राफेल प्रस्ताव […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं