करोड़ों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने ही रची साजिश; सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मथुरा, 15 सितंबर 2026। मथुरा के कोसीकलां में सराफा बाजार स्थित ज्वेलर के शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस एक शोरूम के कर्मचारियों को पकड़ लिया। पूर्व में शोरूम में काम कर चुके कर्मचारी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। कर्मचारी ने शोरूम से करीब 10 किलो स्वर्ण आभूषण और 15 लाख की नकदी कर्मचारी पप्पू ने चोरी की थी। उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पप्पू को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से करीब सात किलोग्राम के स्वर्ण आभूषण बरामद किए है। हालांकि इस मामले में पुलिस शाम तक घटना का पर्दाफाश कर सकती है। पुलिस ने मामले में एक पूर्व कर्मचारी को स्वर्ण आभूषण समेत पकड़ लिया। बता दें बल्देवगंज निवासी वरुण अग्रवाल का सराफा बाजार में ज्वैलरी का शोरूम है।

पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार शाम को रोज की तरह शोरूम बंद करके गए थे। सोमवार सुबह शोरूम पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अंदर के गेट का ताला टूटा मिला। संदेह होने पर उन्होंने स्ट्रांग रूम चेक किया तो उसमें से करीब 10 किलो सोने के आभूषण (कीमत करीब 13 करोड़ रुपये) व 15 लाख रुपये गायब मिले।

सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। चोर सात घंटे तक शोरूम के अंदर रहा। मुंह ढककर आते-जाते समय उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया। चोर रविवार की रात 10 बजे छत के रास्ते से चोर शोरूम तक पहुंचा। इसके बाद शोरूम के अंदर वाले दरवाजे का मिनी गैस कटर से ताला तोड़ा और शोरूम में दाखिल हुआ। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक चोर सुबह पांच बजे गेट से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सात घंटे तक एक ही चोर ने दुकान में रहकर वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Next Post

दारोगा भर्ती पर बवाल: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के पास पहुंचे नाराज छात्र

शेयर करेजेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना, 15 सितंबर 2026। पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश मंगलवार को सड़क पर दिखा। बिहार दरोगा भर्ती, बीपीएससी 70वीं परीक्षा समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से राजभवन मार्च […]

You May Like

दारोगा भर्ती पर बवाल: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के पास पहुंचे नाराज छात्र....|.... करोड़ों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने ही रची साजिश; सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद....|....जंगल में गोहत्या की सूचना से मचा हड़कंप....|....सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम बघेल के ओएसडी रहे बोरघरिया के खाते में जमा मिले 66.64 लाख रुपये....|.... बाबा महाकाल की सवारी में अनधिकृत मुखौटों को लेकर बवाल....|....शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी के तलाक को मिली अदालती मंजूरी....|....एमपी-यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे....|....जमानत मांगने पहुंचे थे निलंबित डीआईजी: सुप्रीम कोर्ट हो गया सख्त....|....रूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा?....|....कभी भारत को तोड़ा था अब खुद टूटेगा ब्रिटेन