‘यह सब सीएम की साजिश है’, एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने के मामले में बोले केरल के राज्यपाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तिरुवनंतपुरम 12 दिसंबर 2023। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को काले झंडे दिखाने के आरोप में केरल पुलिस ने एसएफआई के 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। रविवार को राज्यपाल भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काला झंडा दिखाया। हालांकि, बाद में सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। अब इस मुद्दे पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पर भी निशाना साधा है। 

केरल के राज्यपाल ने कहा, ‘पुलिस को कार्रवाई करने से रोका गया है। यह पांचवी घटना है। जिस रॉड में झंडे को लगाया गया था, उसका इस्तेमाल गाड़ियों को तोड़ने के लिए किया जाता है। कार में बहुत सारी खरोंच भी है। यह सब उसके (पिनरई विजयन) अनुसार किया गया है। उसी ने यह साजिश रची है। ये सभी लोग सीएम के निर्देश के अनुसार काम कर रहे हैं। मैंने किसी को डराने की कोशिश नहीं की। इसमें कोई सवाल नहीं कि मैं किसी भी चीज से डरूंगा।’

भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया
राज्यपाल को काले झंडे दिखाने के मामले में भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने कहा, ‘राज्यपाल के ऊपर किए गए हमले राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा करता है। राजभवन से एयरपोर्ट जाने के दौरान उनके ऊपर तीन बार हमले हुए। केरल के मुख्यमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव पिछले कुछ सप्ताह से राज्यपाल को धमकी दे रहे हैं।’ भाजपा नेता ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यपाल द्वारा उठाए उचित कदमों के खिलाफ सीएम ऐसी धमकियां दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह कल 11 बजे, पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह होंगे शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 12 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज कर दी गई। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। विशाल मंच तैयार […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल