नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह कल 11 बजे, पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह होंगे शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 12 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज कर दी गई। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। विशाल मंच तैयार कराया जा रहा है। जहां पर दो दर्जन से अधिक आला नेता शामिल होंगे। यहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगी। 

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अभी आधिकारिक प्रोग्राम जारी होना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 11 बजे डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 14 दिसंबर को मल मास लेगेगा और अगले एक महीने तक शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। ऐसे में 13 दिसंबर को शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ ही उप मुख्यमंत्री और कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। नए सीएम के नाम के एलान के बाद मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। 

लाल परेड मैदान में बनाए जा रहे तीन हेलीपैड
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके लिए लाल परेड में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। यहां पर ही वरिष्ठ नेताओं के हेलीकॉप्टर उतरेंगे। बता दें सीएम के नाम का एलान होने के बाद डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि वह शिवराज सरकार के कामों को आगे बढ़ाने का वादा किया। यादव ने कहा कि वह भाजपा के सिपाही है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जो अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी करेंगे एआई शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, वैष्णव बोले-30 देश करेंगे मंथन, जारी होगा घोषणा पत्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 दिसंबर 2023। डीपफेक के बढ़ते खतरों के बीच तीन दिवसीय जीपी एआई शिखर सम्मेलन मंगलवार से शुरू हो रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। सम्मेलन में सदस्य 30 देशों के अतिरिक्त सऊदी अरब भी हिस्सा ले रहा है। इनकी सहमति […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग