गाजा में अल शिफा अस्पताल पर इस्राइल की बमबारी, इमारत ढही; आतंकियों के छिपे होने का दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजा 18 मार्च 2024। इस्राइल ने गाजा के अल शिफा अस्पताल में सैन्य अभियान शुरू किया है। इस्राइल ने दावा किया कि हमास के कुछ आतंकी अल शिफा अस्पातल में छिपे हुए हैं। इस्राइल रक्षा बल(आईडीएफ) के प्रवक्ता ने सोमवार तड़के कहा कि यह ऑपरेशन एक ठोस खुफिया जानकारी के बाद किया गया। हमारा मकसद नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के बजाए हमास के आतंकवादियों से मुकाबला करना है। आरएडीएम हगारी ने कहा कि हम जानते हैं कि हमास के वरिष्ठ आतंकवादी अल शिफा अस्पताल के अंदर फिर इकट्ठा हो गए, जिनकी मंशा इस्राइल के खिलाफ एक ओर हमला करना था। आतंकवादियों के खात्में के तहत हमने यह कार्रवाई की। हम नागरिक के हितों को ध्यान में रखकर कार्रवाई करते हैं। आईडीएफ ने अस्पताल परिसर में मरीजों की सहायता के लिए अरबी बोलने वालों और चिकित्सा कर्मियों को तैनात किया है। लगातार क्षेत्र में नागरिकों की सहायता के लिए भी हम प्रतिबद्ध है। इस्राइली सेना ने हमास के आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने का आह्वान किया। साथ ही इस्राइल ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का कभी भी उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

गाजा का स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस्राइल पर लगाए आरोप
इस बीच, गाजा में हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने चल रहे इस्राइली ऑपरेशन पर एक बयान जारी किया किया। जिसमें कहा गया कि हम अल शिफा मेडिकल कॉम्प्लेक्स के अंदर मेडिकल स्टाफ, मरीजों और विस्थापित लोगों के जीवन के लिए इस्राइली कब्जे को जिम्मेदार मानते हैं। कब्जा करने वाली ताकतें जो कर रही हैं वह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन है। इस्राइली कब्जा अभी भी दुनिया को धोखा देने और अल शिफा मेडिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले को सही ठहराने के लिए अपने मनगढ़ंत बयानबाजी का इस्तेमाल कर रहा है।

इस्राइल की बमबारी से लगी इमारत में आग- रिपोर्ट में दावा
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस्राइल की सेना अभियान के दौरान कई फलस्तीनियों को गाजा के अल शिफा अस्पताल से भागते हुए देखा गया। इस्राइली सेना ने उत्तरी गाजा शहर में चिकित्सा परिसर के अंदर गोलीबारी की, जिससे मौतें और चोटें आईं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस्राइली बमबारी के कारण अल-शिफा अस्पताल की एक इमारत में आग लग गई।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति चुनाव में जीतते ही पुतिन ने दी तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी, अमेरिकी लोकतंत्र का उड़ाया मजाक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को 18 मार्च 2024। व्लादिमीर पुतिन ने रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है, जिसके बाद पुतिन का पांचवी बार रूस का राष्ट्रपति बनना तय हो गया है। सोमवार को नतीजों की घोषणा होने के बाद पुतिन ने अपने पहले संबोधन […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च