इस अभिनेत्री के साथ काम न कर पाने पर करण जौहर ने जताया अफसोस, बोले- अधूरी रह गई इच्छा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 अक्टूबर 2023। मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर को इंडस्ट्री में ढाई दशक हो गए हैं। करण जौहर ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद इन वर्षों में उन्होंने कई नामी सितारों के साथ काम किया है। हालांकि, एक अभिनेत्री के साथ काम कर पाने की करण की इच्छा अधूरी ही रह गई और इसका उन्हें काफी अफसोस है।

करण ने बताई अपनी विश लिस्ट
हाल ही में करण जौहर ने उन सितारों के नाम गिनवाए जिनके साथ काम करने का सपना उन्होंने देखा था, मगर इस लिस्ट में एक अदाकारा के साथ वह काम नहीं कर पाए। जिस एक्ट्रेस संग काम करने की करण की इच्छा अधूरी रह गई वो कोई और नहीं, बल्कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी हैं। हाल ही में पिंकविला से बातचीत के दौरान करण जौहर ने श्रीदेवी के साथ काम करने की अपनी अधूरी ख्वाहिश का जिक्र किया।

इन सेलेब्स संग किया काम
करण जौहर ने उन सितारों के नाम गिनवाए जिनके साथ काम करने की उन्हें इच्छा रही। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन हैं, जिन्हें उन्होंने दो बार निर्देशित किया। इनमें ऋषि कपूर भी एक थे, जिन्हें करण जौहर ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में निर्देशित किया था। इसके अलावा ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म ‘अग्निपथ’ और ‘कपूर एंड संस’ को करण जौहर ने प्रोड्यूसर किया। इसके अलावा करण जौहर ने लता मंगेशकर के साथ काम करने का सपना देखा था जो, ‘कभी खुशी कभी गम’ के दौरान पूरा हो गया, जिसमें लता मंगेशकर ने गाना गाया था। 

लेकर आएंगे एक्शन फिल्म 
करण जौहर की इस विश लिस्ट में श्रीदेवी का नाम भी था, जो अधूरा रह गया। बता दें कि श्रीदेवी का वर्ष 2018 में दुबई में निधन हो गया था। करण जौहर ने आगे बताया कि वह अपनी जिंदगी में काफी संतुष्ट हैं। फिल्म निर्माता का कहना है कि उनका ऐसा कोई सपना नहीं है, जिसे लेकर उन्हें लगे कि यह पूरा नहीं हुआ। करण का कहना है कि वह हर दिन एक नया सपना देखते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर ने एक्शन फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत से राजनयिकों की वापसी के बीच कनाडा ने नागरिकों के लिए जारी की नई 'सलाह'; इस मामले में किया सतर्क

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ओटावा 20 अक्टूबर 2023। कनाडा ने भारत जाने वाले अपने नागरिकों के लिए नई यात्रा सलाह (ट्रैवल ए़डवाइजरी) जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में कनाडा के नागरिकों को डराया-धमकाया जा सकता है और उनका शोषण किया जा सकता है। बता […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां