एक साथ मिलकर धमाका करने जा रहे हैं सलमान खान और करण जौहर, क्रिसमस 2024 पर रिलीज होगी फिल्म

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 8 अगस्त 2023। बीते तीन दशक से बॉलीवुड पर राज करने वाले वाले सलमान खान अपने करियर में एक सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। सलमान खान और फिल्ममेकर करण जौहर ने किसी बड़े प्रोजेक्ट पर एक साथ काम नहीं किया है। सलमान ने करण की ‘कुछ कुछ होता है’ में सिर्फ कैमियो किया हुआ है। पर अब ऐसा लग रहा है कि ये इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि दोनों एक बड़ी एक्शन फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए सलमान, करण जौहर और विष्णुवर्धन पिछले छह महीने से बातचीत कर रहे हैं और अब फिल्म की टाइमलाइन और शेड्यूल तय कर दिया गया है। सलमान ‘टाइगर 3’ के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कि फिल्म को कई शेड्यूल के बीच 7 से 8 महीने के टाइम ड्यूरेशन के दौरान शूट किया जाएगा। विष्णुवर्धन ने आखिरी बार ‘शेरशाह’ का डायरेक्शन किया था, जो ओटीटी पर बहुत बड़ी हिट थी और सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। ये उनकी दूसरी फिल्म होगी।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में दर्शकों को कुछ ऐसे एक्शन सीन देखने को मिलेंगे, जो पहले कभी नहीं देखे होंगे। मेकर्स इस मूवी को क्रिसमस 2024 पर रिलीज करने की प्लानिंग में हैं, ताकि लंबी छुट्टियों और क्रिसमस के त्यौहार का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जा सके। सलमान फिल्म की तैयारी में भी जुटेंगे, जिसमें एक्शन और बॉडी लैंग्वेज की कुछ फिजिकल ट्रेनिंग शामिल है।

बताते चलें कि सलमान इन दिनों अपनी दिवाली 2023 होने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म को मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Next Post

यूपी विधानमंडल सत्र: अखिलेश ने बेरोजगारी पर उठाए सवाल, सीएम योगी ने कसा तंज, सपाइयों की सोच तो बदली

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 08 अगस्त 2023। यूपी में विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का दूसरा दिन है। सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए और बेरोगारी के मुद्दे पर घेरा। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक