‘रावण के साथ सनातन विरोधियों का भी पुतला दहन करें’, भाजपा नेता ने रामलीला कमेटियों को लिखा पत्र

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 सितम्बर 2023। सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणियों के बाद इसमें एक और मोड़ आ गया है। दिल्ली भाजपा के मीडिया इंचार्ज प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि इस वर्ष दशहरा के अवसर पर रावण के साथ सनातन विरोधियों के पुतलों का भी दहन किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने विभिन्न रामलीला कमेटियों के प्रमुखों को पत्र लिखा है और मुलाकात भी की है। 

चर्चा में आने के लिए सनातन धर्म पर हो रहीं टिप्पणियां
भाजपा नेता ने अभी किसी व्यक्ति का नाम लेकर इस तरह की टिप्पणी नहीं की है, लेकिन यदि इस मामलों में सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणियां करने के आरोपी नेताओं का नाम लिया या उनके पुतलों का उपयोग किया तो इससे इस मामले में राजनीति और तेज होने के आसार हो सकते हैं। प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली धार्मिक महासंघ के अध्यक्ष धीरज धर गुप्ता से मुलाकात करने के बाद कहा कि आज कल कोई भी चर्चा में आने के लिए सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है। इस पर अविलंब रोक लगनी चाहिए, अन्यथा इससे देश का माहौल दूषित होता है। 

उन्होंने कहा कि सनातन पूरी दुनिया को एक परिवार मानकर सबको साथ लेकर आगे चलने का समर्थक रहा है, लेकिन हिंदुओं को जातियों में विभाजित करने के दूषित उद्देश्य से इस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। यही कारण है कि सनातन विरोधियों के पुतला दहन के जरिए वे लोगों तक यह संदेश देना चाहते हैं कि इस प्रवृत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

रोइंग के फाइनल में पहुंचे भारत के बलराज पंवार, बोले- ‘मां के लिए जीतना है मेडल’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हांगझोऊ 24 सितम्बर 2023 । भारत के बलराज पंवार एशियन गेम्स के रोइंग इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। 24 वर्षीय पंवार सेमीफाइनल एफ ए/बी2 में 7:22:22 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे और इस तरह से उन्होंने पदक की दौड़ में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण