मणिपुर सीएम ने घोषित किया दो दिन का अवकाश, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण लिया फैसला

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 06 मई 2024। मणिपुर के मौसम में आए बदलाव के चलते मणिुपर सीएम ने स्कूल और कॉलेज का दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने मणिपुर समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में मंगलवार तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सीएम ने घोषणा की है कि वे प्रभावित लोगों की मदद करेंगे।

रविवार को मणिपुर के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिस कारण से कई घर क्षतिग्रस्त हुए, कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद मौसम विभाग ने भी मणिपुर समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को अलर्ट जारी किया है। मंगलवार तक भारी बारी की आशंका बताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद सीएम एन बीरेन सिंह ने भी इसके बाद एक्स पर पोस्ट के जरिए 6 और 7 मई का स्कूल का अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूदा मौसम  के कारण 6 और 7 मई को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मौजूदा मौसम के स्थिति से उत्पन्न खतरे से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने लिखा कि मैं आग्रह करता हूं कि लोग घरों के अंदर सुरक्षित रहें, साथ ही मौसम की स्थिति से अवगत रहें। राज्य में जान-माल की सुरक्षा और मौसम से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

वहीं एक अधिकारी ने यह भी बताया कि इंफाल के कांचीपुर समेत कई राज्यों में घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, ओले से टिन की छत पर छेद हो गए हैं। यहां तक कि तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में कच्चे घर, झोपडियां आदि उड़ गई हैं। कुछ इलाकों में ओले पड़ने से मोटी सी चादर बिछ गई है। ओलावृष्टि से वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है, चार पहिया वाहनों के शीशे ओलावृष्टि से चटक चुके हैं। तेज हवाओं से कई इलाकों के पेड़ तक उखड़ और गिर गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

पुंछ में आतंकी हमले की निंदा, जयराम बोले- 4 जून के बाद इंडिया ब्ल़ॉक आतंकवाद विरोधी गुट मजबूत करेगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 मई 2024। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को पुंछ में हुए आंतकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि पुंछ इलाके में आतंकी हमला चिंताजनक प्रवृत्ति का हिस्सा है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सहयोगी जम्मू-कश्मीर में […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग