कांग्रेस को बड़ा झटका, इंदौर से लोकसभा प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस, भाजपा में होंगे शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को मध्य प्रदेश के इंदौर से गुजरात के सूरत की तरह बड़ा झटका लगा है। इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन से ठीक पहले पाला पलट लिया और भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद इंदौर से संसदीय चुनाव में अब कांग्रेस मैदान में नहीं रही। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता अक्षय कांति बम के घर पर उत्पात न मचा दे इसके लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए है। उनके घर के बाहर पहरा बढ़ा दिया है।

इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन फॉर्म वापस ले लिया। वे विधायक रमेश मेंदोला के साथ फॉर्म वापस लेने आए थे। भाजपा नेता व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सेल्फी लेकर फ़ोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है- इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, मुख्यमंत्री जी व प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।  विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला के साथ कार में जाते हुए उनका यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं पुलिस को शक है कि कहीं कांग्रेसी उनके घर पर उत्पात न मचा दें। इसके चलते बम के घर पर पुलिसिया पहरा डल चुका है। संभवत आज भोपाल में बम भाजपाई दुपट्टा ओढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

पन्नू मामले में अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय, कहा- इससे मदद नहीं मिलेगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अप्रैल 2024। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी मीडिया की उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का अधिकारी शामिल है। दरअसल अमेरिकी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं