राष्ट्रपति पुतिन को बड़ा झटका, मॉस्को बम धमाके में रूस के परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की गई जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मॉस्को 17 दिसंबर 2024। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक बड़ा झटका लगा है। यहां की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा बलों के प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मौत हो गई। किरिलोव की क्रेमलिन के पास रियाजांस्की प्रॉस्पेक्ट पर स्थित एक अपार्टमेंट के बाहर हत्या कर दी गई।

स्कूटर में छिपाया गया था बम
रूसी जांच एजेंसियों के अनुसार, धमाका एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम के कारण हुआ। बम फटने से किरिलोव और उनके एक सहायक की जान चली गई। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह एक हत्या थी।

तस्वीरें सामने आईं
जमीन से ली गई तस्वीरों में मलबे से अटी एक इमारत का टूटा हुआ प्रवेश द्वार दिखाई दे रहा। वहीं, घटनास्थल पर खून से सनी बर्फ में दो शव पड़े हुए थे और पुलिस ने इलाके को घेर लिया था। इसके बाद इस मामले में आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

'बंगाल को दी गई 18 निगरानी नौकाएं खराब', तटीय सुरक्षा के लिए राज्य के सहयोग पर मोदी सरकार का जोर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 दिसंबर 2024। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए तटीय सुरक्षा के लिए जो 18 निगरानी नौकाएं मंजूर की गई थीं, उनमें से वर्तमान में कोई भी काम नहीं कर रही हैं। बता दें, प्रश्नकाल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल